भाषा के प्रयोग से (क) शिकार करने और (ख) आश्रय बनाने के काम में कितनी मदद मिली होगी? इस पर चर्चा करिए। इन क्रियाकलापों के लिए विचार संप्रेषण के अन्य किन तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता था?
Answers
Answered by
22
उत्तर:
भाषा के प्रयोग से (क) शिकार करने और (ख) आश्रय बनाने के काम में निम्न प्रकार से मदद मिली होगी :
(क) शिकार करने में :
- लोग शिकार की योजना बना सकते थे।
- वे शिकार के तरीके एवं तकनीकों पर एक दूसरे से चर्चा कर सकते थे।
- वे विभिन्न क्षेत्रों में जानवरों की बहुतायत की जानकारी प्राप्त कर सकते थे।
- वे जानवरों की प्रकृति एवं स्वभाव पर विचार विमर्श कर सकते थे।
- वे शिकार के लिए औजा़रों में सुधार ला सकते थे
- वे मारे गए जानवरों के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के उपयोग पर चर्चा कर सकते थे।
(ख) आश्रय बनाने में
- लोहा आश्रय के लिए उपलब्ध सामग्री की जानकारी प्राप्त कर सकते थे।
- वे आश्रय बनाने के लिए सुरक्षित क्षेत्रों पर चर्चा कर सकते थे।
- वे आश्रय स्थल के निकट उपलब्ध सुविधाओं पर विचारों का आदान प्रदान कर सकते थे।
- वे आश्रय बनाने के तरीकों तथा तकनीकों की जानकारी एक दूसरे को दे सकते थे।
- इन क्रियाकलापों के लिए भाषा के अतिरिक्त संकेतों तथा चित्रकारियों का प्रयोग किया जा सकता था।
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।
इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न
मानव और लंगूर तथा वानरों जैसे स्तनपायियों के व्यवहार तथा शरीर रचना में कुछ समानताएँ पाई जाती हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि संभवत: मानव का क्रमिक विकास वानरों से हुआ। (क) व्यवहार और (ख) शरीर रचना शीर्षकों के अंतर्गत दो अलग-अलग स्तंभ बनाइए और उन समानताओं की सूची दीजिए। दोनों के बीच पाए जाने वाले उन अंतरों का भी उल्लेख कीजिए जिन्हें आप महत्त्वपूर्ण समझते हैं?
https://brainly.in/question/10103338
इनमें से कौन सी क्रिया के साक्ष्य व प्रमाण पुरातात्त्विक अभिलेख में सर्वाधिक मिलते हैं:
(क) संग्रहण, (ख) औज़ार बनाना, (ग) आग का प्रयोग।
https://brainly.in/question/10103551
Similar questions