Hindi, asked by anju462, 10 months ago

भाषा की सबसे छोटी ध्वनि को क्या कहते हैं

Answers

Answered by bhatiamona
1

भाषा की सबसे छोटी ध्वनि को वर्ण कहते हैं।

व्याख्या :

वर्ण भाषा की सबसे छोटी ध्वनि और इकाई होती है। वर्णों के संयोजन से ही शब्द का निर्माण होता है। वर्ण स्वतंत्र रूप से निरर्थक है, लेकिन जब वह संयोजित होकर शब्द का निर्माण करते हैं तो सार्थक बन जाते हैं। वर्ण से शब्द और शब्द से वाक्य बनते हैं और भाषा का रूप गढ़ा जाता है।

जब वाक्य का निर्माण होता है तो भाषा व्याकरण के नियमों के अंतर्गत बंध जाती है और वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्द पद बन जाते हैं। इन पदों पर व्याकरण के नियम लागू हो जाते हैं।

Similar questions