"भौतिक भूगोल को अनेक भूमि विज्ञानों का समन्वित अध्ययन माना है" यह किसका कथन है ? -
Answers
Answer:
भूगोल एक व्यापक एवं विशद् वर्णन वाला विज्ञान है जो जैविक एवं अजैविक सभी घटकों तथा उनकी आपसी अन्त:क्रियात्मक प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। भौतिक एवं जैविक वातावरण के वितरण प्रारूपों एवं अन्तर्सम्बन्धों का विश्लेषणात्मक अध्ययन भौतिक भूगोल के अन्तर्गत किया जाता है। इन भौतिक एवं जैविक वातावरण के विभिन्न अवयवों एवं उनकी अन्तक्रिया को भूतल भौतिक भूगोल के अन्तर्गत आधार प्रदान करता है। यह ठीक उसी प्रकार अपनी भूमिका निभाता है; जैसे-वृक्ष की जड़ों में वृद्धि व मजबूती से वृक्ष का मजबूत व विकसित होना निश्चित होता है। ठीक उसी प्रकार भौतिक भूगोल की वृद्धि एवं विकास से ही भूगोल रूपी वृक्ष मजबूत एवं विकसित हो सका है। सारांशत: यह कहा जा सकता है कि बिना भौतिक भूगोल के भूगोल का अपना कोई अस्तित्त्व नहीं है। भूगोल के लिए भौतिक भूगोल एक आधारशिला है।
Explanation:
Answer:
उपरोक्त कथन स्ट्राहलर का है।
स्ट्राहलर का कहना है कि भौतिक भूगोल सामान्य रूप से कई भू-विज्ञानों का अध्ययन एवं समन्वय है, जो कि मनुष्य के पर्यावरण पर सामान्य प्रकाश डालते है। स्वयं मे विज्ञान की स्पष्ट शाखा न होकर भौतिक भूगोल भू-विज्ञान के आधारभूत सिद्धांतों का समन्वय है, जिनका चयन भू-तल पर स्थानिक रूप से परिवर्तनशील प्रभावों की व्याख्या के लिये किया जाता है। उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि भौतिक मे भौतिक पर्यावरण के क्रमबद्ध अध्ययन के साथ-साथ भौतिक पर्यावरण एवं मानव के मध्य पारस्परिक क्रियाओं का भी अध्ययन किया जाता है।
#SPJ3