Hindi, asked by priyanshu9444, 10 months ago

भौतिकशास्त्र क्या है ?

Answers

Answered by QwertyPs
3

Physics को हिंदी मे भौतिकशास्त्र कहते है.

अर्थ एवं परिभाषा:-

भौतिक शास्त्र अथवा भौतिकी, की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखायें या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है।।

.

.

.

.

.

.

I Hope This Will Help You ^_^^_^

Answered by shishir303
0

भौतिकशास्त्र क्या है ?

भौतिक शास्त्र से तात्पर्य प्रकृति के विज्ञान से है। प्रकृति में सजीव एवं निर्जीव दोनों प्रकार के तत्व आते हैं। भौतिक विज्ञान इन्हीं दोनों तत्वों के अध्ययन का विज्ञान है।

यद्यपि भौतिक शास्त्र को इससे भी बहुत अधिक विस्तृत परिभाषा के संदर्भ में लिया जाता है। इसमें ऊर्जा तथा भौतिक पदार्थों के गुणधर्म की विवेचना भी समाहित है, लेकिन मूल रूप से भौतिक शास्त्र प्रकृति का विज्ञान है।

भौतिक यानी प्रकृति जो हमारा भौतिक जगत है। शास्त्र यानि विज्ञान। भौतिक जगत के विज्ञान का अध्ययन ही भौतिक शास्त्र कहलाता है।

विद्युत, प्रकाश, ऊर्जा, द्रव्य, ऊष्मा, ध्वनि, स्थान, काल, गति तथा अन्य कई प्रकृति के तत्व भौतिक जगह का ही हिस्सा हैं, इसलिए इन सभी तत्वों का अध्ययन भौतिक शास्त्र कहलाता है।

भौतिक शास्त्र का दायरा बेहद विस्तृत है। इससे ही अभियांत्रिकी का जन्म हुआ है। रसायन और गणित शास्त्र तथा विज्ञान के कुछ अन्य शास्त्रों का भी इससे संबंध है।

#SPJ3

Similar questions