Hindi, asked by shifakassar4, 5 hours ago

भेंटवार्ता विधा के किसी एक लेखक का नाम लिखिए​

Answers

Answered by shishir303
1

‘भेंटवार्ता’ विधा के किसी एक लेखक का नाम गिरिजा शरण अग्रवाल है।

‘भेंटवार्ता’ विधा साहित्य की वह विधा है, जिसमें किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ भेंटवार्ता प्रस्तुत की जाती है।

हिंदी में भेंटवार्ता विधा को आरंभ करने का श्रेय बनारसीदास चतुर्वेदी को जाता है।

गिरिजा शरण अग्रवाल एक प्रसिद्ध भेंटवार्ता लेखक हैं। वह हिंदी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार हैं। उन्होंने अनेक भेंटवार्ताएं प्रस्तुत की हैं।

गिरिजा शरण अग्रवाल द्वारा रचित अनेक विधाओं में साहित्य कृतियों की रचना की है जिसमें गीत, गजल, कहानी, निबंध, हास्य व्यंग्य, बाल साहित्य तथा समालोचना साहित्य प्रमुख है।  उनका जन्म 14 जुलाई 1944 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के संभल में हुआ था।

Similar questions