बहुवैकल्पिक प्रश्न (i) निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं? (क) मुंबई तथा नागपुर (ग) सिलचर तथा पोरबंदर (ख) मुंबई और कोलकाता (घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है? (क) रेल परिवहन (ग) सड़क परिवहन (ख) पाइपलाइन (घ) जल परिवहन (iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है? (क) मध्य प्रदेश (ग) महाराष्ट्र (ख) गुजरात (घ) उत्तर प्रदेश (iv) इनमें से कौन सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंत: स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है? (क) चेन्नई (ग) पारादीप (ख) तूतीकोरिन (घ) विशाखापट्नम (v) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है? (क) पाइपलाइन (ग) रेल परिवहन (ख) सड़क परिवहन (घ) वायु परिवहन (vi) निम्न से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है-(क) आंतरिक व्यापार (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (ख) बाहरी व्यापार (घ) स्थानीय व्यापार
Answers
Answered by
13
उत्तर :
(i) सिलचर तथा पोरबंदर दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं।
विकल्प (ग) सही है : सिलचर तथा पोरबंदर
(ii) पाइपलाइन साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है।
विकल्प (ख) सही है : पाइपलाइन
(iii) महाराष्ट्र राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है।
विकल्प (ग) सही है : महाराष्ट्र
(iv) विशाखापट्नम पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंत: स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है।
विकल्प (घ) सही है : विशाखापट्नम
(v) रेल परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है।
विकल्प (ग) सही है : रेल परिवहन
(vi) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है।
विकल्प (ग) सही है : अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।
Similar questions