Hindi, asked by govindakeer123, 6 hours ago

भैयालाल व्यास का जीवन परिचय दीजिये।​

Answers

Answered by randhawakr07
0

Answer:

भैया लाल व्यास जी का जन्म अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 07 सितम्बर 1918 और हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद शुक्ल 2, संवत 1975 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से जिले दतिया में हुआ था। भैया लाल व्यास जी का बचपन बड़ी ही कठनाइयों में बीता महज़ 5 वर्ष की उम्र में उनके पिता बाल कृष्ण व्यास जी का देहांत हो गया और उनकी माता ने उन्हें बड़े कष्टों से पाला। अपरिवार की स्थिति अच्छी न होने के कारण भैया लाल व्यास जी ने कमउम्र सही काम करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रतिभा और लगन की बदौलत उन्होंने सारी कठनाईयो को पार किया।

भैया लाल व्यास जी सरस्वती के साधक थे। अपनी देशभक्ति और प्रकृति प्रेमी कविताओं के लिये मशहूर बुन्देली कवि भैया लाल व्यास जी का चरित्र बहुत निर्मल और दयावान थे। भैया लाल व्यास जी ने कई कविताएं लिखी जिसमे वे देश प्रेम के बारे में कम शब्दों मे बहुत कुछ बोल जाते थे।

(भैया लाल व्यास की प्रसिद्ध कृतियाँ)-

विजयादशमी (खंड काव्य), जीवन के क्रम, आग – पानी (पुस्तक), सांझ – सकारे, पूण्यभूमि बुंदेलखंड, देश के देवता, जागा मेरा देश, तुम मत रोना, गीतों मे चार ऋतुएँ, रस वृन्दावन (महाकाव्य), सीता सत्यम (प्रबंध काव्य ), चोर के छंद, महाबली छत्रसाल, ओनामासी, रघुवंशम, माँ ममतामयी, चिंतन का छण, अपना देश अपना संगीत (रेडियो रूपक)

Explanation:

भैया लाल व्यास जी को मिले सम्मान-

अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन (बंगलोर अधिवेशन) में भारत भाषा भूषण से सम्मानित हुए।

हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज (इलाहाबाद) की सर्वोच्च मानद उपाधि – साहित्य महोपाध्याय

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा सम्मानित

मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा ” अक्षर आदित्य” अलंकरण सम्मान

मध्यप्रदेश आंचलिक साहित्यकार परिषद् द्वारा सम्मानित

मानस मृगेश सम्मान

बुंदेलखंड अकादमी द्वार सम्मानित

एशियन राइटर्स हू इज हू में स्थान

विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मलेन द्वारा पुरस्कार

शासन द्वारा सम्मानित

I think this would be enough for you

Similar questions