Hindi, asked by priyanshu7641, 10 months ago

Bharat ke Pramukh Shahar ke Vishay par nibandh likhe​

Answers

Answered by naughtyjehi
4

Answer:

किसी भी देश की पहचान उस देश के सांस्कृतिक और पुरातात्विक विकास से होती है | भारत में भी वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय तक अनेक शहरों, मंदिरों और स्थलों इत्यादि की खोज की जा चुकी है, जिन्होंने इस देश के महत्व को विश्व स्तर पर कई गुना बढ़ाया है | इस लेख में ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण शहरों, मंदिरों और स्थलों के बारे में बताया जा रहा है

|अहिच्छेत्र - उ. प्र. के बरेली जिले में स्थित यह स्थान किसी समय में पांचालों की राजधानी थी।

अजंता की गुफाएँ - यह स्थान महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसमें 29 बौद्ध गुफाएँ मौजूद हैं। ये गुफाएँ अपनी चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका काल 1 सदी ई. पू. से 7 शताब्दी ई. तक है।

अमरावती- यह ऐतिहासिक स्थल आधुनिक विजयवाड़ा के निकट स्थित है। सातवाहन वंश के समय में यह नगर कला, वास्तुकला एवं मूर्तिकला का प्रसिद्ध केंद्र था|

अरिकमेडू- चोल काल के दौरान यह पांडिचेरी के निकट स्थित समुद्री बंदरगाह था, जहाँ से चोल और रोमन साम्राज्य के बीच व्यापार होता था|

अयोध्या- यह आधुनिक फैज़ाबाद से कुछ दूरी पर सरयू नदी के किनारे स्थित है। यह कोसल राज्य की राजधानी थी और भगवान राम का जन्मस्थान भी यहीं है।

आगरा - इस शहर की नींव लोदी वंश के बादशाह सिकंदर लोदी ने 1509 में रखी थी। बाद में मुगल सम्राटों ने इसे अपनी राजधानी बनाया। शाहजहाँ ने यहीं अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था।

hope helps....

mark as brainlist

Similar questions