India Languages, asked by arjun174, 1 year ago

Bhrashtachar ek samasya essay in hindi

Answers

Answered by Róunak
66
नमस्ते मित्र|
========

भ्रष्ट या अनैतिक व्यवहार | सारे भारतवर्ष में भ्रष्टाचार व्याप्त है | वर्तमान जीवन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं रह गया है जहां ईमानदारी से काम होता है | आज विद्यालय में प्रवेश की बात हो या नौकरी मिलने की सब जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है |

सरकारी कार्यालयों में काम तभी हो पाता है जब उन्हें घूस मिल जाती है | पुलिस के भ्रष्टाचार का तो कहना ही क्या ? इस देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी है राजनेता , इस कारण से वह भ्रष्ट लोगों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही नहीं करते हैं | भारत में भ्रष्टाचार इसलिए पनपता है क्योंकि यहां के लोग जागरुक नहीं है यहां की न्याय प्रणाली भी भ्रष्टाचार की लपेट में आ गई है | भारत का प्रेस अभी भी पूरी तरह से सशक्त और जागरुक नहीं हुआ है | भारत से भ्रष्टाचार तभी दूर हो सकता है जब किसी समूह के पास उस का पर्दाफाश करने का दृढ़ संकल्प हो | यह तभी संभव है जब भारत में शिक्षक , साहित्यकार , पत्रकार , नेता , पुलिस , कवि तथा कलाकार एकजुट होकर देश के नव युवकों में आचरण की शुद्धता के संस्कार भरे और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी लड़ाई छेड़ दे |

आशा करता हूं यह आपकी सहायता करेगी | ☺

Nikki57: Well done :)
Answered by priyanshiraut891
3

hope this helps you

please mark me as brainlist

thanks

Attachments:
Similar questions