Hindi, asked by faru787, 9 months ago

Biography of vikram lander

Answers

Answered by shishir303
2

                            बायोग्राफी ऑफ विक्रम लैंडर

विक्रम लैंडर भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का एक अहम कड़ी था। विक्रम लैंडर एक ऐसा मौड्यूल था जो अपने स्वयं का संचालन स्वतः करते हुए प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पहुंचाने वाला था। विक्रम लेंडर निर्धारित समय के अनुसार सफलतापूर्वक अगर चांद की सतह पर लैंड कर लेता तो प्रज्ञान रोवर खुद ही बाहर आकर चांद की सतह पर आ जाता और इस तरह वह चांद की सतह का अध्ययन करता और भारत का चंद्रयान 2 मिशन पूर्णता सफल हो जाता। विक्रम लेंडर दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं सका और विक्रम लेंडर से भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का संपर्क लैंड होने से कुछ मिनट पूर्व ही टूट गया था। विक्रम लैंडर चाँद की सतह पर चाँद के एक दिन (पृथ्वी के 14 दिन) रहने वाले थे।

विक्रम लैंडर का नाम भारत के पूर्व महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया था। विक्रम साराभाई भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक माने जाते हैं।

Similar questions