Political Science, asked by chagandawar1999, 4 months ago

British kaman sabha ke kariyo ka warnan kijiye​

Answers

Answered by Anonymous
7

Answer:

  • भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अंबेडकरनगर जिले में अकबरपुर एक शहर और प्रशासनिक मुख्यालय है। अकबरपुर भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर समाजवादी राम मनोहर लोहिया (1910-1967) का जन्मस्थल भी है। अकबरपुर, तमसा नदी (टोंस नदी) के तट पर स्थित है। रामायण के अनुसार, यह वह स्थल जहां राजा दशरथ ने श्रवण कुमार को मारा था, जिस वजह से इस स्थान का नाम श्रवण क्षेत्र पड़ गया। ऋषि श्रृंगी का आश्रम भी यहां स्थित है। तमसा नदी, अंबेडकरनगर को दो हिस्सों अकबरपुर और शहजादपुर में बांटती है। लोरपुर (अकबरपुर शहर का हिस्सा) को लोरपुर के किले के लिए और इमामबरगाह के लिए भी जाना जाता है। अकबरपुर का यह स्थल उन वीरों की स्मृति से भी जुड़ा है, जहां 1857 की क्रांति में आजादी के दीवानों के सिर कलम कर अंग्रेजों द्वारा जुल्मों सितम की इम्तहां पार की गयी थी। बताते चलें कि कानपुर में सत्तावनीं क्रांति देश की आजादी मे मील का पत्थर साबित हुयी थी, जिसने 1947 में स्वराज का मार्ग प्रशस्त किया था। क्षेत्र के बुजुर्गों द्वारा बताया गया कि जब 1556 में सम्राट अकबर आगरा की गद्दी पर बैठे, तब उन्होंने उसी वर्ष नत्थे खां को अकबरपुर का आमिल नियुक्त किया था। परंतु बाद में बीरबल ने 1563 मे शीतल प्रसाद शुक्ल को भी यहां का दीवान नियुक्त करा दिया था। बताया जाता है कि सन 1578 में जब अकबरपुर क्षेत्र मे भयावह अकाल पड़ा तो नत्थे खां व शीतल प्रसाद शुक्ल ने राजस्व का एकत्र धन राजकोष में न जमा करवा कर लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यहां पक्का तालाब व बारादरी आदि का निर्माण कराया था। उस दौरान अकबर को यहाँ स्वयं आना पडा था तथा उन्होने इस अचल राजस्व की खुलकर प्रशंसा की थी। तभी से इस नगर का नाम अकबरपुर और शीतल शुक्ल के नाम से तालाब का नाम शुक्ल तालाब पड़ गया। अकबरपुर टेरीकाट औऱ सूती कपड़े उद्योग के लिए भी जाना जाता है, जबकि यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि का काम करता है।
Similar questions