Hindi, asked by prakhargdmpc2avb, 9 months ago

बदलने की क्षमता ही बुद्धिमता का माप है निबंध 600-700 words urgent 600 words +

Answers

Answered by bhatiamona
0

बदलने की क्षमता ही बुद्धिमता का माप है

बदलने और बदलाव लेने की क्षमता ही बुद्धिमत्ता का माप है| हमें अपनी पुरानी सोच को बदलने में ही बुद्धिमत्ता है | जब हम अपनी पुरानी सोच बदलेंगे तभी हम नया सिख पाएंगे | देश आगे बढ़ पाएगा आगे प्रगति होगी | जिन बातों और सोच में बदलने और अच्छा सीखने को न मिले तो हमें वह सोच खत्म कर देनी चाहिए |  

आज भी समाज में बहुत सारी पुरानी बाते है जो लोग मानते है , जैसे लडकियों को स्कूल नहीं जाने देना , उनकी जल्दी शादी करवा देना| भेद-भाव रखना , जाती-वाद , दहेज प्रथा यह सब हमें खत्म करने की जरूरत है | इसी पुरानी सोच के कारण हम पीछे है , अगर हम यह सोच बदल देंगे और नया सोच बनाएंगे सब जगह प्रगति होगी |  

बदलाव जीवन का खुबसुरत अनुभव है । हमें अपने जीवन में बदलाव से सीखना चाहिए|  जीवन वस्तुतः परिवर्तनशील ही है और यह परिवर्तन या बदलाव बदलाव मनुष्य के विकास में साधक बनकर समय-समय पर चुनौती के रुप में आते हैं | जिस तरह मनुष्य अपने जीवन में एक बच्चे से बड़े होता है और धीरे-धीरे अलग-अलग अवस्था में परिवर्तित होता रहता है | बदलाव या परिवर्तन दुनिया का कानून है | यह भी सच्च है कि विभिन्न अवस्थाओं में मनुष्य की अलग-अलग रुचियाँ होती है, पर जो आज वर्तमान है कल अतीत बन जाता है | समय के साथ सब बदल जाता है और हम भी बदल जाते है |  

समय के साथ बदलाव अपनाना ही सही निर्णय है | अच्छे काम के लिए बदलना बुरी बात नहीं है | अच्छा बदलाव हमें हमेशा अच्छे रास्ते के और लेकर जाता है | जो लोग समय साथ बदलने की सोच रखते है वह हमेशा जीवन खुशी से व्यतीत करते है और सफलता पाते है | इसीलिए हर मनुष्य को बदलाव के पीछे की अच्छाई देखनी चाहिए और बदलना चाहिए |  

हमें अपनी पुरानी सोच को बदलने में ही बुद्धिमत्ता है | जब हम अपनी पुरानी सोच बदलेंगे तभी हम नया सिख पाएंगे | देश आगे बढ़ पाएगा आगे प्रगति होगी | जिन बातों और सोच में बदलने और अच्छा सीखने को न मिले तो हमें वह सोच खत्म कर देनी चाहिए | हमेशा जीवन में आगे की और ही बढ़ना चाहिए | समय के साथ अच्छे काम के लिए बदलना बहुत जरूरी है और यही एक समझदारी है |  

समय के साथ बुत सारी चीज़ें बदल रही है, और बहुत सारे ने नए आविष्कार हो रहे है | इसलिए सफल होने के लिए हमें भी समय के साथ बदलना चाहिए और नए-नए चीज़ें और बातों को समझना चाहिए | बुद्धिमत्ता यह है कि कोई भी अध्ययन, समझ और सीखने के द्वारा सुधार कर सकता है।  

जब तक हम समय के साथ नहीं बदलेंगे और पुराने समय , पुरानी सोच में जीते है , पुरानी चीज़ें इस्तेमाल करते रहेंगे तो हम नया कभी भी नहीं सिख पाएंगे , हम हमेशा पीछे ही रह जाएंगे , इसलिए नया सीखने के लिए , सफलता पाने के लिए हमें हमेशा बदलना चाहिए |

अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक से जानकारी ले सकते है

https://brainly.in/question/11712731

Similar questions