Hindi, asked by rajneegarg305, 11 months ago

बढ़ते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु प्रधानमंत्री भारत सरकार को पत्र

Answers

Answered by Jhapravinkumar9
3

भ्रष्टाचार कुछ इस प्रकार से भारत में दीमक की भांति फैल चुका है कि इसके सभी प्रभाव तो बता पाना बड़ा मुश्किल है। भले ही कोई ढ़ोंगी बाबा हो या कोई रोड, ईमारत या पुल बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर का काम हो जगह आपको भ्रष्टाचार दिख ही जाएगा। भारत में कई जगहों पर धर्म, संप्रदाय,आस्था और विश्वास के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में पैसे या घूस न देने पर काम पूरे नहीं होते हैं।


दुकानों में मिलावट का सामान मिल रहा है और कई कंपनियों का सामान खाने लायक ना होने पर भी भ्रष्टाचार के कारण दुकानों पर मिल रहा है। कुछ चंद पैसों के लिए बड़े-बड़े कर्मचारी और नेता गलत चीजों को पास कर देते हैं जिसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ता है। पहले कार्यालय में घूस लेना और भ्रष्टाचार, खासकर दफ्तरों में काम करने वाले लोगों की आय कम और व्यय ज्यादा होने के कारण दिखता था परंतु अब जब सरकार ने कर्मचारियों को अच्छा वेतन देना भी शुरू कर दिया है तब भी भ्रष्टाचार में कमी नहीं दिख रही है।


भ्रष्टाचार में कमी ना दिखने का सबसे बड़ा कारण है कि भ्रष्टाचार अब हर किसी की आदत सा बन चुका है। अब भ्रष्टाचार होने पर भी लोगों को लगता है कि यह हर दिन का काम ही तो है। जब तक हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा तब तक हम भारत को विकसित देश नहीं बना पाएंगे। आज भ्रष्टाचार के कारण ही कई प्रकार के सरकार द्वारा शुरू किये गए सार्वजनिक कार्य सही से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। रोड तो बनते हैं, बड़ी इमारतें बनती पर कुछ ही सालों में ख़राब हो जाते हैं। यह सब भ्रष्टाचार के कारण होता है और ख़ामियाज़ा आम आदमी को भुगतना पड़ता है।

Similar questions