Hindi, asked by jamesbon, 1 year ago

बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम पर निबंध

Answers

Answered by AbsorbingMan
60

                  बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम - निबंध

यह सर्वविदित तथ्य है कि भारत की जनसंख्या जिस तेजी से बढ़ रही है उतने ही संसाधन  घटते जा रहे है| शहरीकरण ने वनों को लील लिया है| प्रकृति की नियत व्यवस्था में हस्तक्षेप  करने का दंड हम भुगत रहे है| वैश्विक तापक्रम वृद्धि, भूजल का गिरता स्तर, अनियमित  वर्षा, प्रदूषण में वृद्धि जैसे अनेकों दंड हमें मिल रहे है पर हम अब भी अचेत है| क्योंकि  तेजी से अब भी वनों को काट रहे है| कृषि योग्य भूमि व चरागाह तो नाममात्र के रह गये  है| नए वृक्ष लगाना तो दूर, वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है| मनुष्य जीवन के सोलह  संस्कारों में वृक्ष की उपस्थिति अनिवार्य है| वनों को नष्ट करने से पूरी व्यवस्था  दुष्प्रभावित होती है|

अनावृष्टि, आक्सीजन की कमी, शुद्ध जल व अनाज का अभाव, ग्लेशियर पिघलने से समुद्र के जलस्तर बढने का खतरा ये सब विनाश के पूर्व संकेत है|  पानी की नित्य बर्बादी हो रही है| ऊँची-ऊँची इमारतें बन रही है| उद्योग और रिहायशी इलाके बढ रहे है| वन्य जानवर गाँवो में आने लगे है क्योंकि वन इतने छोटे हो गये है कि उनकी उदरपूर्ति नहीं होती| ये समस्याएं बढती जायेगी यदि हमने वनों की कटाई नहीं रोकी| वनों में पाई जाने वाली दुर्लभ और असरकारक ओषधियाँ भी नष्ट हो रही है| कृत्रिम रूप से पकाए गये और विषेले कीटनाशकयुक्त फल व सब्जियां  खाना हमारी मजबूरी है|

मौसम चक्र बदल रहा है| जैविक खेती तो अब ईद का चाँद हो गई है| मनुष्य आयु से पहले ही वृद्ध हो रहे है|  आबादी बढने से लोगो की जरूरतें भी बढ़ रही है| वन्य लकड़ी का प्रयोग घर व फर्नीचर बनाने में किया जा रहा है| हरित क्षेत्र कम होते जा रहे है| वनों की कटाई रोकने के लिए सख्त नियम बनाना ही पर्याप्त नहीं है वरन उनका सख्ती से पालन भी होना चाहिए| वहीँ दूसरी और हमें जनसँख्या नियन्त्रण हेतु भी जागृति लानी होगी| अधिक जनसंख्या से विकास की गति मंद पड़ जाती है| निष्कर्ष रूप में कहे तो इस असंतुलन के उत्तरदायी सभी मनुष्य है|

अत: अपना  जीवन सुखद बनाने के लिए हमें कृतसंकल्प होना होगा कि हम न सिर्फ वनों की कटाई रोकेंगे वरन वृक्षारोपण करेंगे और नियमित रूप से उनकी देखभाल करेंगे| तभी इस पृथ्वी पर जीवन सुचारू रहेगा|


Similar questions