Hindi, asked by rinkigupta2134, 7 months ago

bus ki yatra paath Mein lekhak Apne vyaktigat Anubhav ka varnan karta hai apne bhi bus ke dwara Yatra ki Hogi use Yatra ke Anubhav ko Apne shabdon Mein vyakt kijiye​

Answers

Answered by mad210216
1

बस की यात्रा का वर्णन:

Explanation:

  • कुछ दिनों पहले मैं अपने परिवार के साथ महाबलेश्वर गई थी। वहाँ जाने के लिए हमने बस से यात्रा की। यह यात्रा मेरे लिए बहुत खास और मनोरंजक बन गई।
  • बस में लोगों की काफी भीड़ थी। कई अलग अलग उम्र और भाषा बोलनेवाले लोग बस में थे।  
  • शुरुआत की यात्रा रास्ता खराब होने की वजह से थोड़ी पीड़ादायक थी।जैसे जैसे सफर आगे बढ़ रहा था, वैसे ही रास्ता और सुंदर होते जा रहा था।  
  • रास्ते के दोनों तरफ हरे पेड़ थे, आसमान में सुंदर बादल थे। इनको देखकर मन प्रसन्न हो गया था।
  • हम लोग बस में अंताक्षरी खेल रहे थे। बड़ा आनंद आ रहा था। मैंने बस में कुछ दोस्त भी बनाए। पूरी यात्रा में हम एक दूसरे से बातें कर रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे।
  • देखते ही देखते हम महाबलेश्वर पहुँच गए। यह बस यात्रा मेरे लिए बड़ी खास बन गई।
Similar questions