Geography, asked by sv2273512, 10 days ago

चार्ट)
TENSf thi ho pl jante
d ho h Sb graph

ES (काल)​

Answers

Answered by jyotishmanmedhi050
0

Answer:

हमारे देश में प्रत्येक राज्य में अलग- अलग भाषाएं बोली जाती है, इससे एक राज्य के व्यक्ति को दूसरे राज्य की भाषा समझने में काफी  समस्या का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को हिन्दी कुछ स्तर तक ही सहयोग करती परन्तु भारत के कुछ ऐसे राज्य है, जहां पर हिंदी भाषा नहीं बोली जाती है | इस समस्या का समाधान अंग्रेजी (English) भाषा करती है | यह अंतर्राष्ट्रीय भाषा भी है, इसलिए यदि व्यक्ति को अंग्रेजी का सही ज्ञान है, तो वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तियों को सम्बोधित कर सकता है, इसलिए हमे अंग्रेजी भाषा के नियम की सही जानकारी होनी आवश्यक है |Tense क्या होते है, इनके कितने भाग होते है ? इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको इस पेज पर स्टेप बाई स्टेप दे रहे है |

Explanation:

ये भी पढ़े: इंग्लिश बोलना कैसे सीखे

Tense क्या है ?

किसी भी व्यक्ति द्वारा की गयी क्रिया के ज्ञान के साथ उस क्रिया के समय और स्थिति के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो उसे Tense कहते है |

Tense के प्रकार

Present Tense (वर्तमान काल)

Past Tense (भूतकाल)

Future Tense (भविष्य काल)

1.Present Tense (वर्तमान काल)

वह कार्य जो वर्तमान समय में किया गया हो, इसमें क्रिया की पूर्णता की स्थिति के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नही होती है, उसे Present Tense (वर्तमान काल) कहा जाता है |

2.Past Tense (भूतकाल)

वह कार्य जो भूतकाल में समाप्त किया जा चुका हो, तथा कार्य के पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त होती है, उसे Past Tense (भूतकाल) कहा जाता है |

ये भी पढ़े: 12th के बाद कैरियर कैसे बनाये

3.Future Tense (भविष्य काल)

वह कार्य जो भविष्य काल में पूर्ण करने की जानकारी प्रदान करती है, उसे Future Tense (भविष्य काल) कहा जाता है |

यह तीनों tense भी चार- चार प्रकार के होते है, अथार्त इन सभी के चार भाग होते है |

Present Tense (वर्तमान काल) के भाग

Present Indefinite Tense

Present Continuous Tense

Present Perfect Tense

Present Perfect Continuous Tense

1.Present Indefinite Tense

इस काल में कार्य वर्तमान समय में होता है, किन्तु कार्य के पूर्ण अथवा अपूर्ण होने के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं होती है |

2.Present Continuous Tense

इस प्रकार के टेन्स में कार्य के वर्तमान काल में चलने की जानकारी प्राप्त होती है |

3.Present Perfect Tense

इस प्रकार के टेन्स में कार्य के पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त होती है |

Simple Past Tense

Past Continuous Tense

Past perfect Tense

Past Perfect continuous Tense

1.Simple Past Tense

इस tense में भूत काल में किसी व्यक्ति विशेष की आदत, प्रतिदिन की क्रियाएं, तथ्य इत्यादि के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है |

2.Past Continuous Tense

जब कर्ता के द्वारा कोई कार्य भूत काल से बिना रुके हो रहा हो होता है, उसे Past Continuous Tense कहा जाता है |

3.Past perfect Tense

जब कर्ता के द्वारा भूतकाल में किये गए किसी कार्य की बात की जाती है और वह कार्य पहले समाप्त हो चुका होता है, उस समय Past Perfect tense का प्रयोग किया जाता है |

4.Past Perfect continuous Tense

इस tense मे भूत काल में निर्धारित समय से कार्य चल रहे होने की जानकारी प्रदान की जाती है, यहाँ पर समय की जानकारी भी दी जाती है |

Future Tense

Future Tense चार प्रकार के होते हैं

Simple Future Tense

Future Continuous Tense

Future perfect Tense

Future Perfect continuous Tense

ये भी पढ़े: Reasoning को कैसे बनाये आसान

1.Simple Future Tense

कर्ता द्वारा जो कार्य भविष्य में किया जायेगा वह Simple Future Tense में सम्मिलित किये जायेंगे |

2.Future Continuous Tense

जब कोई कार्य भविष्य काल में बिना रुके हो रहा होगा, तो उस वाक्य के लिए

3.Future Perfect Tense

इस Tense में भविष्य काल में कर्ता के द्वारा ऐसे समय की बात की जाती हैं जिसमे वह कार्य पहले समाप्त हो चुका होगा तो इस वाक्य में Future Perfect Tense का प्रयोग किया जाता है |

Similar questions