Hindi, asked by bhardultiwari4, 3 months ago

चन्दन को उदय बना डाल
तो रक्त प्यास बुझ सकती है।

Answers

Answered by shishir303
1

चन्दन को उदय बना डाल

तो रक्त प्यास बुझ सकती है

 

➲ यह प्रसंग उस समय का है, जब बनवीर उदयसिंह को मारने आ रहा था तब पन्नाधाय ने उदय सिंह की जान बचाने के लिए सोचा कि यदि वह अपने पुत्र चंदन को उदय बनाकर उसकी जगह पर सुला दे, तो बनवीर की तलवार की रक्त प्यास बुझ सकती है और उदय सिंह की जान भी बच जायेगी।

व्याख्या ⦂

✎... ‘पन्ना का त्याग’ पाठ में जब बनवीर चितौड़ के सिंहासन पर कब्जा करने के लिये अपने रास्ते के सबसे बड़े कांटे राणा सांगा के पुत्र उदयसिंह को मारने के लिये उदयसिंह के महल की ओर आ रहा था तो उदयसिंह की संरक्षक पन्नाधाय यह सूचना प्राप्त हो गई कि  बनवीर उदयसिंह को मारने के लिये आ रहा है। चूंकि पन्नाधाय एक स्वामीभक्त स्त्री थी और उसने राणा सांगा को उदयसिंह की रक्षा का वचन दिया था, इसलिये उसने उदय सिंह की जान बचाने के लिए अपने पुत्र चंदन को उदय सिंह की जगह पर सुला दिया, ताकि बनवीर चंदन को उदय सिंह समझकर मार डाले और उदय सिंह की जान बच जाये। जिससे चित्तौड़गढ़ का भावी सम्राट बच जाये।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions