Hindi, asked by a04agarwal, 1 year ago

Character sketch of anandi in bade ghar ki beti written by munshi premchandra

Answers

Answered by Anonymous
118

Explanation:

मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित ' बड़े घर की बेटी 'प्रसिद्ध कहानी है,जिसमे प्रेमचंद जी द्वारा संयुक्त परिवार में होने वाली समस्याएँ , कलहों , बात का बतंगड़ और आपसी समझदारी से समस्याँओ का निपटारा करने का हुनर दर्शाया गया है | इसमें प्रेमचंद जी ने पारिवारिक मनोवैज्ञानिक को बड़े ही सरलता से दर्शाया है | कहानी में बेनीमाधव सिंह गौरीपुर के जमींदार है ,उनके बड़े पुत्र श्रीकंठ  की पत्नी 'आनंदी ' है |आनंदी कहानी का मुख्य पात्र है ,जो रूपवती ,गुणवती , उच्च और समृद्ध घर की बेटी है | उनका विवाह सामान्य  परिवार में श्रीकंठ से हो जाता है,अपनी सूझ-बुझ से सारे सुखों  भूलकर परिवार में सामंजस्य बिठा लेती है | 

   आनंदी में , आत्मसम्मान और स्वाभिमान की भावना है वह अपने मायके की निंदा सहन नहीं कर सकती है ,यही कारण है कि उनका झगड़ा देवर से हो जाता है| एक जिम्मेदार बहु की तरह 'आनंदी ' भी घर को संभालती है ,तभी तो देवर से झगड़ा होने के बाद भी ससुरार को नहीं छोड़ती है | 'आनंदी ' उदार और बड़े दिल वाली महिला है | उन्होंने अपनी देवर की शिकायत पति से कर तो देती है लेकिन बाद में पछतावा होता है | बाद में देवर से भी क्षमा मांग कर उसे घर छोड़ने से रोक लेती है | घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बनाती है |

<marquee>

❣️❣️ DURGA CHAUHAN❣️❣️HERE❣️❣️

Answered by Anonymous
40

Explanation:

बेनी माधव सिंह गौरीपुर गांव के जमींदार और नंबरदार थे। उनके पिता किसी समय बड़े आदमी थे। धन की कोई कमी न थी। गांव का पक्का तालाब और मंदिर उन्होंने बनवाया था।

कहते हैं, इस दरवाजे पर हाथी झूमता था, अब उसकी जगह एक बूढ़ी भैंस थी, जिसके शरीर में अस्थि-पंजर के सिवा और कुछ न रहा था; पर दूध शायद बहुत देती थी; इसलिए एक-न-एक आदमी हांडी लिए उसके सिर पर सवार रहता था। 

बेनीमाधव सिंह अपनी आधी से अधिक संपत्ति वकीलों को भेंट कर चुके थे। उनकी वर्तमान आय एक हजार रुपये सालाना से अधिक न थी। 

ठाकुर साहब के दो बेटे थे। बड़े का नाम श्रीकंठ सिंह था। उसने बहुत दिनों के परिश्रम के बाद बी.ए. की डिग्री हासिल की थी। अब एक दफ्तर में नौकर था। छोटा लड़का लालबिहारी सिंह दोहरे बदन का, सजीला जवान था। भरा हुआ मुखड़ा चौड़ी छाती। भैंस का दो सेर ताजा दूध वह उठकर सवेरे पी जाता था। 

श्रीकंठ सिंह की दशा बिल्कुल उल्टी थी। वह बड़ा मेहनती था। बी.ए. की पढ़ाई ने उसको जीने का अवसर दिया था। वैद्यक ग्रंथों को पढ़ना उसे बड़ा पसंद था। 

आयुर्वेदिक दवाइयों पर उसका अधिक विश्वास था ! शाम-सवेरे उनके कमरे में प्राय: खरल की सुरीली ध्वनि सुनाई दिया करती थी। लाहौर और कलकत्ते के वैद्यों से बड़ी लिखा-पढ़ी रहती थी।

Similar questions