Hindi, asked by Anonymous, 1 year ago

छात्र जीवन में समय का महत्व पर निबंध

Answers

Answered by shishir303
11

              छात्र जीवन में समय का महत्व (निबंध)

समय बेहद मूल्यवान होता है। समय का महत्व हर व्यक्ति के लिए है, चाहे वह व्यक्ति किसी भी आयु का हो, जीवन के किसी भी पल में समय का अलग महत्व है। छात्र जीवन में समय का महत्व कुछ अधिक ही है, क्योंकि यहीं से समय का महत्व समझने की आधारशिला पड़ती है। छात्र जीवन शिक्षा एवं संस्कारों को पाने का कार्यक्रम है, इसमें यदि छात्र को समय का महत्व पता चल जाए और वह समय के महत्व को जानकर अनुशासन से कार्य कर समय का सदुपयोग करना शुरू कर दें तो उसकी यह शिक्षा उसके सफल जीवन की आधारशिला बन जाती है। वह अपने जीवन में समय को बेकार नहीं गवाँता तथा प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करता है।

छात्र जीवन में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि छात्र समय का महत्व जान लेता है वह अनुशासित बनता है। वह नियम एवं अनुशासन के अनुसार अपनी सभी क्रियाओं को संयोजित करता है। इससे उसके अंदर अनुशासन की भावना पैदा होती है। वह हर कार्य समय को करने का अभ्यस्त बन जाता है। यह उसके जीवन में सफलता का सूत्र बनता है। जिसने समय के महत्व को जान लिया उसने जीवन में सफलता का मंत्र पा लिया।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions