Hindi, asked by intelegence605, 8 months ago

छायावाद युग की किन्हीं दो प्रमुख प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
9

छायावाद युग की किन्हीं दो प्रमुख प्रवृत्तियां निम्नलिखित हैं...

  1. व्यक्तिवाद : छायावादी कविता की प्रमुख प्रवृत्ति व्यक्तिवादी होना रही है। छायावादी कविता के कवियों ने विषय-वस्तु की खोज बाहर ना करके अपने अंदर ही की है, अतः उन्होंने अपने मन के भीतर झांका है और अपने मन के भीतर जाकर अपने मन के भाव-विचारों से कविता की रचना की है।
  2. प्रकृति चित्रण : छायावादी कविता में प्रकृति का चित्रण बेहद मुखरता से किया गया है। छायावाद के प्रमुख चार स्तंभों जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा आदि ने प्रकृति का नारी के रूप में चित्रण करके अपने सौंदर्य तथा प्रेम भाव को प्रकट किया है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by nilujaiswal393
2

Answer:

प्रेम चित्रण, प्रगति चित्रण

Similar questions