Math, asked by maahira17, 9 months ago

छह क्रमागत वर्षों में एक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या निम्नलिखित थी:
1555, 1670, 1750, 2013, 2540, 2820
इस समय काल में स्कूल के विद्यार्थियों की माध्य संख्या ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
6

इस समय काल में स्कूल के विद्यार्थियों की माध्य संख्या 2058 हैं।

Step-by-step explanation:

दिया है : छह क्रमागत वर्षों में एक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या : 1555, 1670, 1750, 2013, 2540, 2820

माध्य संख्या =  कुल विद्यार्थियों की संख्याओं का योग / वर्षों की संख्या

माध्य संख्या = (1555 + 1670 + 1750 + 2013 + 2540 + 2820)/6

माध्य संख्या = 12348/6

माध्य संख्या = 2058

अतः, इस समय काल में स्कूल के विद्यार्थियों की माध्य संख्या 2058 हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (आँकड़ों का प्रबंधन ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13405743#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

निम्नलिखित सारणी प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा चार खेलों में अर्जित किए गए अंकों को दर्शाती है:

अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(i) प्रत्येक खेल में A द्वारा अर्जित औसत अंक ज्ञात करने के लिए, माध्य ज्ञात कीजिए।

(ii) प्रत्येक खेल में C द्वारा अर्जित माध्य अंक ज्ञात करने के लिए, आप कुल अंकों को 3 से भाग देंगे या 4 से? क्यों?

(iii) B ने सभी चार खेलों में भाग लिया है। आप उसके अंकों का माध्य किस प्रकार ज्ञात करेंगे?

(iv) किसका प्रदर्शन सबसे अच्छा है?  

https://brainly.in/question/13409585#

 

विज्ञान की एक परीक्षा में, विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा (100 में से) प्राप्त किए गए अंक 85, 76, 90, 85, 39, 48, 56, 95, 81 और 75 हैं। ज्ञात कीजिए :

(i) विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त सबसे अधिक अंक और सबसे कम अंक

(ii) प्राप्त अंकों का परिसर

(iii) समूह द्वारा प्राप्त माध्य अंक  

https://brainly.in/question/13409944#

Similar questions