Hindi, asked by guptaanmol770, 4 hours ago

छत्तीसगढ़ी किस भाषा वर्ग की बोली है?​

Answers

Answered by llsonu02ll
9

Answer:

यह हिन्दी के अत्यन्त निकट है और इसकी लिपि देवनागरी है। छत्तीसगढ़ी का अपना समृद्ध साहित्य व व्याकरण है। छत्तीसगढ़ी 2 करोड़ लोगों की मातृभाषा है। यह पूर्वी हिन्दी की प्रमुख बोली है और छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख भाषा है।

Answered by bhatiamona
0

छत्तीसगढ़ी पूर्वी हिंदी भाषा वर्ग की बोली है।

व्याख्या :

  • छत्तीसगढ़ी भाषा भारत के मध्य क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख भाषा है। यह भाषा छत्तीसगढ़ में लगभग दो करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।
  • छत्तीसगढ़ी बोली हिंदी के पूर्वी हिंदी भाषा की बोली है। पूर्वी हिंदी का विकास अर्धमागधी के अपभ्रंश से हुआ है।
  • हिंदी को दो भागों में बांटा जाता है।
  • पूर्वी हिंदी और पश्चिमी हिंदी।
  • पूर्वी हिंदी जिसका विकास अर्धमागधी से हुआ है, उसमें तीन बोलियां आती हैं :
  • छत्तीसगढ़ी, अवधी और बघेली।
Similar questions