chitra varnan
Pls help pls

Answers
Answer:
join my telegram channel:-evolution of science (std7thamd8th)
u will get free notes free online classes as well as will solve all ur quires
Explanation:
आकाल का तात्पर्य है - भोजन और पानी का पूर्णतया अभाव। व्यक्ति और पशु भोजन और पानी के बगैर मरने लगते हैं। अकाल आज से लगभग 40 50 वर्ष पहले तब पड़ते थे जब संचार व्यवस्था उन्नत नहीं रहने के कारण सारा विश्व एक नहीं था। आज भी अकाल पड़ता है पर उसका घातक प्रभाव उतना प्रभावशाली नहीं होता। 1904 ई० में हुए अकाल का ही उदाहरण ले तो उसमें काफी बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। भारत तब ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में था। ब्रिटिश सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और राहत सामग्री उपलब्ध कराई। अगला उदाहरण 1943 ई० में के अकाल का है। बंगाल में अभूतपूर्व अकाल पड़ा। सैकड़ों, हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे भुखमरी के शिकार होकर मर गए। अनेक पशु चारा और पानी न मिलने के कारण मृत्यु को प्राप्त।
आजकल विश्व इस हद तक विकसित हो चुका है कि कोई भी आपदा एक देश या स्थान तक सीमित नहीं रह सकती। सारे विश्व में किसी आपदा से खलबली मच जाती है। सभी विकसित देश प्रभावित देश की सहायता के लिए आगे बढ़ आते हैं। इसलिए आजकल अकाल की विषनताउतनी नहीं रही।
अकाल का प्रमुख कारण अनावृष्टि है। जब समय से वर्षा नहीं होती है तो फसल सुख जाती है। सभी कुएं, तालाब और झील भी सुख जाती है। धरती के नीचे का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है। जानवरों को चारा-पानी नहीं मिल पाता। वे मरने लगते हैं। लोग भोजन के अभाव में बीमार पड़ जाते हैं। भारत को दूध और शहद की भूमि कहा जाता था। वही भूमि अकाल, बाढ़ और गरीबी का देश बन कर रह गई है। अकाल के कुछ अन्य कारण भी है। भारत में ढेरों गांव है। ग्रामवासी कृषि पर निर्भर करते हैं। लेकिन खेती करने का तरीका अभी भो काफी पुराना और पिछड़ा हुआ है। लोग आकाश से प्राप्त पानी भर निर्भर रहते हैं। अगर वर्षा न हुई तो कृषि कार्य असफल हो जाता है जिससे अकाल उत्पन्न होता है। विश्व तो विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में इतना अधिक विकसित हो चुका है कि खेती करने के आधुनिक तरीके प्रचलित हो चुके हैं। अगर किसान आधुनिक होगा और उसे अधतन तरीकों की जानकारी रहेगी तब उन्हें वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अतः वर्षा के अभाव में कृषि की असफलता अकाल का प्रमुख कारण है। अन्न उत्पादन की बढ़ोतरी इतनी तेजी से नहीं हुई है। इसलिए भोजन का आभाव हो जाता है। यह सभी कारण अकाल के लिए जिम्मेदार है।
अकालग्रस्त देश विकसित देशो से सहायता प्राप्त करते हैं। लेकिन उस देश को अपनी तकनीक और योजनाओं को भी विकसित करना चाहिए। किसी के आगे हाथ फैलाना अच्छा नहीं है। इसलिए राष्ट्र की स्वतंत्रता का उपयोग खेती करने की वैज्ञानिक पद्धति का विकास करने में होना चाहिए। बढ़ती हुई आबादी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। इसके लिए परिवार नियोजन की योजना प्रचलित है।
please mark as brainlist answer and follow me please thank my answer