Hindi, asked by sksoni0507, 5 months ago

Choose the correct answer. Each question ca
पाठ्य पुस्तक कथा साहित्य में कितनी कहानियाँ संकलित की गई है?
(अ) छः
(ब) सात
(स) आठ​

Answers

Answered by sy5823449
0

Explanation:

Hindi Hindi sahitya second paper mein kya kya padhna hota Hai

Answered by rihuu95
0

Answer:

दिए गए प्रश्न "पाठ्य पुस्तक कथा साहित्य में कितनी कहानियाँ संकलित की गई है? " का सही उत्तर है-

(स) आठ​

Explanation:

पाठ्य पुस्तक हिंदी कथा साहित्य में कुल आठ कहानियां संकलित है

कहानी कथा साहित्य है

कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। कहानी का भी जन्म ,मनुष्य के जन्म के साथ ही  होता है ,और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया।  हमारे देश में कहानियों की समृद्ध परंपराऔर  सुदीर्घ रही है। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं।

वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यमी, पुरुरवा-उर्वशी, सनत्कुमार-नारद, गंगावतरण, नहुष, ययाति, नल-दमयन्ती जैसे आख्यान नए दौर की कहानी के पुरातन रूप हैं।

निरंतर बदलते यथार्थ, नवीन संवेदनाओं और परिवेशगत बदलाव को हिन्दी के अनेक कथाकारों ने नित नूतन कलेवर और कथा शिल्प के माध्यम से प्रत्यक्ष किया है। हाल के दशकों में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के बीच हाशिये के समुदायों की चिंता का स्वर कथाकारों के व्यापक सरोकारों को प्रत्यक्ष कर रहा है।

आधुनिक सभ्यता में उपन्यास और कहानी ने अपनी खास जगह बना ली है।  भारतीय संदर्भ में उपन्यास और कहानी की विकास यात्रा इन्हीं कारकों की उपस्थिति को प्रत्यक्ष करती है।इसके मुख्य कारण हैं,जीवन के साथ साहित्य की प्रखर अंतर्क्रिया और युग - परिवेश से गहन संपृक्ति, व्यापक लोक चेतना का उदय, प्रजातंत्र के प्रति गहरा रुझान,  ।

इस पुस्तक-कथा साहित्य  में हिंदी कहानी की विकास यात्रा, प्रमुख रचनाकारों औरविविधविध धाराओं की पड़ताल के साथ प्रतिनिधि कहानियों का समावेश किया गया है। इनमें  प्रेमचंद, जैनेंद्र कुमार, अज्ञेय, उषा प्रियंवदा जयशंकर प्रसाद,भीष्म साहनी और अमरकांत उल्लेखनीय हैं। इनके साथ ही अमृतलाल नागर, फणीश्वरनाथ रेणु, राजेंद्र यादव, कृष्णा सोबती, मालती जोशीयशपाल,  एवं चित्रा मुद्गल के अवदान पर पर्याप्त प्रकाश डाला गया है। हाल ही में प्रकाशित इस पुस्तक में इक्कीसवीं सदी के कथा साहित्य में आए नए मोड़ों की पड़ताल भी की गई है।

Similar questions