Hindi, asked by vaibhav6848, 10 months ago

Chunav ke Drishya par anuched in Hindi​

Answers

Answered by roysharanjeet
0

बड़ा प्रजातांत्रिक देश है | प्रजातंत्र शासन प्रणाली में चुनाव (Election) से आशय लोगो द्वारा चुनाव में खड़े हुए प्र्त्याक्षियो में से अपनी पसंद के प्रत्याक्षी के पक्ष में मतदान करना है | प्रजातंत्र-शासन में प्रत्येक वयस्क को अपना मत देने का अधिकार होता है | वह अपना मत देकर जनप्रतिनिधि को चुनता है | उसके मताधिकार द्वारा ही लोकसभा , विधानसभा और निचले स्तर पर होने वाले चुनावों (Election) में जनप्रतिनिधियो का निर्वाचन होता है |

लोकतंत्र में चुनाव का महत्व

अब्राहम लिंकन के अनुसार “लोकतंत्र जनता का , जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है ” | लोकतंत्र का अर्थ है जनता का शासन | लोकतंत्र में केंद्र , राज्य एवं स्थानीय सरकारों द्वारा अपने क्षेत्र के उम्मीदवारो में से एक का चयन जनप्रतिनिधि के रूप में करती है | निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही बहुमत के आधार पर राज्य एवं केंद्र में अपनी सरकार बनाकर शासन का संचालन करते है अत: लोकतंत्र में चुनाव का बहुत महत्व है |

चुनाव के दिनों में दिखने वाला दृश्य

चुनाव के दिनों में चारो ओर अलग ही माहौल दिखाई देता है | जगह-जगह उम्मीदवारों के समर्थन में पोस्टर-बैनर लगे दिखाई देते है | राजनितिक दलों के बड़े-बड़े नेता अपनी अपनी बड़ी जनसभाए संबोधित करते है | विभिन्न प्रचार साधनों एवं सामग्रियों में उन्ही की पार्टी को वोट देने की बात कही जाती है | विभिन्न दलों के पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर जनसम्पर्क करते है और अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते है |

चौपालों , हाट बाजारों , बस अड्डो और पनघटो पर भी चुनाव की ही चर्चा होती दिखाई देती है | जहां पर भी चार आदमी एकत्र हो जाते है वहां यही चर्चा होती है कि यह जीतेगा और वह हारेगा | चुनाव के दिनों में यह दृश्य सुबह से शाम तक सर्वत्र जोर-शोर के साथ दिखाई देता है |

प्रमुख राजनितिक दल एवं मतदान दिवस

चुनाव में अनेक राजनितिक दल भाग लेते है | कांग्रेस , भाजपा , समाजवादी पार्टी , बहुजन समाजे पार्टी , शिवसेना , अकाली दल , तृणमूल कांग्रेस , जदयू आदि राजनितिक दल चुनाव लड़ते है | मतदान दिवस लोकतंत्र के उत्सव के तरह होता है | मतदान करने के लिए अनेक मतदान केंद्र बनाये जाते है सुबह 8 बजे से ही मतदान प्रारम्भ हो जाता है | मतदान केंद्र पर पुरुषो एवं महिलाओं के लिए अलग अलग बूथ होते है | मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की अलग-अलग कतार लग जाती है | एक अधिकारी मतदाताओं के बांये हाथ की अंगुली पर न मिटने वाली स्याही का एक चिन्ह लगाता है | मतदान दिवस पर सभी मतदाता अपना अमूल्य वोट प्रदान करते है | अंत में विभिन्न उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हो जाता है |

चुनाव का दृश्य लोकतंत्र का प्रमुख पर्व जैसा है क्योंकि चुनाव से ही जनप्रतिनिधियों का चयन होता है और लोकप्रिय सरकार गठित होती है | हमे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए |

Similar questions