Hindi, asked by amaljignu1234, 7 months ago

class 8 extra question of धवनि Hindi

Answers

Answered by dollyvarshney1508197
2

Explanation:

प्रश्न-1 कविता “ध्वनि” के कवि कौन हैं?

उत्तर – कविता “ध्वनि” के कवि सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” हैं।

प्रश्न-2 वसंत को ऋतुराज क्यों कहा जाता है? आपस में चर्चा कीजिए।

उत्तर – इस ऋतु के आने पर सर्दी कम हो जाती है, मौसम सुहावना हो जाता है, पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं, आम के पेड़ बौरों से लद जाते हैं और खेत सरसों के फूलों से भरे पीले दिखाई देते हैं । अतः राग रंग और उत्सव मनाने के लिए यह ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई है और इसलिए इसे ऋतुराज कहा गया है।

प्रश्न-3 कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?

उत्तर- कवि को ऐसा विश्वास इसलिए है क्योंकि उसके मन में नया जोश व उमंग है। वह आशावादी है। अभी उसे कई कार्य करने हैं। वह युवा पीढ़ी को आलस्य की दशा से उबारना चाहता है और उन्हें उनके लक्ष्य की ओर प्रेरित करना चाहता है। वह अपने रचनात्मक कार्यों की खुशबू चारों ओर बिखेरना चाहता है।

प्रश्न-4 कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है?

उत्तर – कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए उन पर अपना हाथ फेरकर उन्हें जगाना चाहता है। वह उनको चुस्त, प्राणवान, आभावान व पुष्पित करना चाहता है। यहाँ कलियाँ आलस्य में पड़े युवकों का प्रतीक है। अतः कवि नींद में पड़े युवकों को प्रेरित कर उनमें नए उत्कर्ष के स्व्प्न जगाना चाहता है। उनके आलस्य को दूर भगा कर उनमें उत्साह का संचार करना चाहता है।

प्रश्न-5 “ऋतु परिवर्तन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ” – इस कथन की पुष्टि आप किन-किन बातों से कर सकते हैं ? लिखिए।

उत्तर – यह कथन सत्य है कि ऋतु परिवर्तन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रीष्म ऋतु में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है। इसलिए गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडी चीजें खाते और पीते हैं, जैसे कि लस्सी , निम्बू पानी आदि। सभी लोग गर्मी में सूती के कपडे पहनना पसंद करते हैं। वहीं लोग शीत ऋतु में ठंड से बचने के लिए ऊनी कपडे पहनते है। साथ ही ठण्ड से राहत पाने के लिए गर्म खाद्य पदार्थ खाते और पीते हैं। मौसम का प्रभाव हमारे क्रियाकलापों पर भी पड़ता है।

प्रश्न-6 निम्नलिखित पुनरावृत शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए –

बातों-बातों में, रह-रहकर, लाल-लाल, सुबह-सुबह, रातों-रात, घड़ी-घड़ी।

उत्तर – बातों-बातों में – बातों-बातों में कब घर आ गया पता ही नहीं चला।

रह-रहकर – कल रात से रह-रहकर बारिश हो रही है।

लाल-लाल – राम के गमले में लाल-लाल टमाटर उग गए।

सुबह-सुबह – दादीजी सुबह-सुबह ही उठकर तैयार हो जाती हैं।

रातों-रात – ईश्वर की कृपा से राम रातों-रात अमीर हो गया।

घड़ी-घड़ी – घड़ी-घड़ी शिक्षक उसे पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए टोकते रहते थे।

प्रश्न-7 फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन-कौन-सा प्रयास करता है?

उत्तर- फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि उन्हें कलियों की स्थिति से निकालकर खिले फूल बनाना चाहता है। कवि का मानना है कि अभी – अभी उसके जीवन में वसंत की बहार आई है। इसलिए वह अपने कोमल हाथों को इन कलियों पर फेर कर उनमें एक नई सुबह को जागृत कर देगा। वह उनके आलस्य को दूर भगा कर और उनमें उत्साह का संचार कर देना चाहता है। अर्थात कवि युवकों के मन में निराशा की भावना को दूर कर उनको अमरता का द्धार दिखाना चाहता है।

प्रश्न-8 वसंत ऋतु में आनेवाले त्योहारों के विषय में जानकारी एकत्र कीजिए और किसी एक त्योहार पर निबंध लिखिए।

उत्तर – वसंत ऋतु में कई त्यौहार मनाए जाते है, जैसे – वसंत-पंचमी, महा शिवरात्रि, होली आदि।

Answered by Anonymous
1

Answer:

suryakant tripathi nirala is a poet of chapter dhavni

Similar questions