Hindi, asked by anushkavirat405, 3 months ago

CLASS: IX
TIME:1 HR
PA-I EXAM 2020-21
SUBJECT: HINDI
ROLL NO.
MM: 20
प्र.1 निम्न लिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
संस्कृति और सभ्यता-ये दो शब्द हैं और उनके अर्थ भी अलग-अलग हैं, सभ्यता मनुष्य
का वह गुण है जिससे वह अपनी बाहरी तरक्की करता है। संस्कृति वह गुण है, जिससे वह अपनी
भीतरी उन्नति करता है,। करूणा, प्रेम और परोपकार सीखता है। आज रेलगाड़ी, मोटर और हवाई
जहाज, लम्बी-चौड़ी सड़कों और बड़े-बड़े मकान, अच्छा भोजन और अच्छी पौषाक, ये सभ्यता की
पहचान हैं, और जिस देश में इनकी जितनी ही अधिकता है उस देश को हम उतना ही सभ्य मानते
हैं। मगर संस्कृति उन सबसे कहीं बारीक चीज है। वह मोटर नहीं, मोटर बनाने की कला है। वह
मकान नहीं, मकान बनाने की रूचि है। मकान बनाना सभ्यता का काम है, लेकिन हम मकान का
कौन-सा नक्शा पसन्द करते हैं यह हमारी संस्कृति बतलाती है।
(क) 'सभ्यता' का क्या अभिप्राय है ?
(ख) संस्कृति' का क्या तात्पर्य है ?
(ग) सभ्यता की क्या पहचान है ?
(घ) संस्कृति हमें क्या बतलाती हैं ?
(ड) उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिये ?​

Answers

Answered by Nandinijain414
4

Answer:

  1. सभ्यता शब्द का प्रयोग मानव समाज के एक सकारात्मक, प्रगतिशील और समावेशी विकास को इंगित करने के लिये किया जाता है। सभ्य समाज अक्सर उन्नत कृषि, लंबी दूरी के व्यापार, व्यावसायिक विशेषज्ञता और नगरीकरण आदि की उन्नत स्थिति का द्योतक है। सभ्यता से मनुष्य के भौतिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है ।
  2. संस्कृति किसी समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र स्वरूप का नाम है, जो उस समाज के सोचने, विचारने, कार्य करने के स्वरूप में अन्तर्निहित होता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे संस्कृत भाषा का शब्द 'संस्कृति'। संस्कृति का शब्दार्थ है - उत्तम या सुधरी हुई स्थिति। मनुष्य स्वभावतः प्रगतिशील प्राणी है।
  3. सभ्यता शब्द का प्रयोग मानव समाज के एक सकारात्मक, प्रगतिशील और समावेशी विकास को इंगित करने के लिये किया जाता है। सभ्य समाज अक्सर उन्नत कृषि, लंबी दूरी के व्यापार, व्यावसायिक विशेषज्ञता और नगरीकरण आदि की उन्नत स्थिति का द्योतक है।  सभ्यता से मनुष्य के भौतिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है ।
  4. संस्कृति वह गुण है, जिससे वह अपनी भीतरी उन्नति करता है,। करूणा, प्रेम और परोपकार सीखता है। आज रेलगाड़ी, मोटर और हवाई जहाज, लम्बी-चौड़ी सड़कों और बड़े-बड़े मकान, अच्छा भोजन और अच्छी पौषाक, ये सभ्यता कीपहचान हैं, और जिस देश में इनकी जितनी ही अधिकता है उस देश को हम उतना ही सभ्य मानते है।
  5. संस्कृति और सभ्यता

if it really helps you please mark as brainliest

Similar questions