Hindi, asked by Krisinghvivan, 1 year ago

Cleanliness india poem in hindi

Answers

Answered by neelimashorewala
0
धरती माता
धरती हमारी माता है,
माता को प्रणाम करो |
बनी रहे इसकी सुंदरता, 
ऐसा भी कुछ काम करो |

आओ हम सब मिलजुल कर,
इस धरती को ही स्वर्ग बना दें |
देकर सुंदर रूप धरा को ,
कुरूपता को दूर भगा दें |

नैतिक ज़िम्मेदारी समझ कर,
नैतिकता से काम करें |
गंदगी फैला भूमि पर 
माँ को न बदनाम करें |

माँ तो है हम सब की रक्षक
हम इसके क्यों बन रहे भक्षक
जन्म भूमि है पावन भूमि,
बन जाएँ इसके संरक्षक |

कुद्रत ने जो दिया धरा को
उसका सब सम्मान करो |
न छेड़ो इन उपहारों को,
न कोई बुराई का काम करो |

धरती हमारी माता है, 
माता को प्रणाम करो | 
बनी रहे इसकी सुंदरता, 
ऐसा भी कुछ काम करो | 
Similar questions