Hindi, asked by ananyanarayan, 1 year ago

computer and us in hindi

Answers

Answered by ilma1
0
कंप्यूटर पर निबंध
आधुनिक तकनीक की महान खोज है कम्प्यूटर। ये एक सामान्य मशीन है जो अपनी मेमोरी में ढ़ेर सारे डाटा को सुरक्षित रखने की दक्षता रखता है। ये इनपुट (जैसे की-बोर्ड) और आउटपुट(प्रिंटर) के इस्तेमाल से काम करता है। ये इस्तेमाल करने में बेहद आसान है इसलिये कोई बच्चा भी इसपर काम कर सकता है। ये बहुत ही भरोसेमंद है जिसे हम अपने साथ रख सकते है और कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकते है। इससे हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डेटा भी बना सकते है। कंप्यूटर एक नई तकनीक है जो कार्यालय, बैंक, शिक्षण संस्थान आदि में उपयोग किया जाता सबसे पहला कंप्यूटर मैकेनिकल था जो चार्ल्स बेबेज द्वारा बनाया गया था। कोई भी कंप्यूटर ठीक ढ़ंग से काम करने के लिये अपने हार्डवेयर और इंस्टॉल्ड ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की सहायता लेता है। यूपीएस, सीपीयू, प्रिंटर, माउस, की-बोर्ड आदि कंप्यूटर की सहयोगी सामाग्री है।
किसी डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर में डाले गए किसी भी डेटा को इनपुट डेटा और उसमें सहायक डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते है और जो डेटा हमें बाहर से प्रिंटर आदि के माध्यम से प्राप्त होता है उसे आउटपुट डेटा और इसमें उपयोग हुये डिवाइस को आउटपुट डिवाइस कहते है। कंप्यूटर में दिया गया इनपुट डेटा सूचना में परिवर्तित हो जाता है जिसे किसी भी समय संग्रहित या बदलाव किया जा सकता है। कंप्यूटर, डेटा को संग्रहित करने का सुरक्षित हथियार है जिसका विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग होता है। इसके माध्यम से हमलोग बिल जमा कर सकते है, खरीदारी कर सकते है, विडियो चैट, ईमेल, मैसेजिंग आदि कार्य दुनिया के किसी भी कोने से कर सकते है।
कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्यस्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का आउटपुट प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन एक कोरी कल्पना सी है। हमलोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है जो बेहद कम समय में जरुरी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यक्ति के जीवन में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि इसका प्रयोग अब हर क्षेत्र में है और ये हर क्षण हमारे सहायक के रुप में मौजूद रहता है। पुराने समय के कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित था जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमतावान, संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकते है।
इसने हम सबके जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम कुछ भी आसानी से सीख सकते है तथा अपने हुनर को और निखार सकते है। हमलोग चुटकियों में किसी भी सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीदारी कर सकते है जिससे घर में बैठे-बैठे मुफ्त डिलिवरी प्राप्त कर सकते है। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।
पूरे मानव बिरादरी के लिये विज्ञान का अनोखा और पथप्रदर्शन करने वाला उपहार है कंप्यूटर। ये किसी भी प्रकृति का कार्य कर सकता है। किसी के भी द्वारा इसे संभालना सरल है और सीखने के लिये बहुत कम समय लगता है। अपने सुगमता और कार्यक्षमता के कारण इसका प्रयोग व्यापक तौर पर होता है जैसे- ऑफिस, बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, दुकान, उद्योग आदि। कई लोग अपने बच्चों के लिये लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदते है जिससे अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य और कंप्यूटरीकृत विडियों खलों का आनंद ले सकें।
कंप्यूटर एक बड़ा शब्दकोष और बड़ा स्टोरेज डिवाइस है
हम इसका प्रयोग बड़े और छोटे गणितीय गणनाओं के लिये सटीक ढ़ंग से कर सकते है।
तकनीकी उन्नति के आधुनिक संसार में, हमारे लिये विज्ञान के द्वारा कंप्यूटर एक अद्भूत भेंट है। इसने लोगों की जीवन शैली और आदर्श को बदल दिया है। कोई भी बिना कंप्यूटर के खुद को नहीं सोच सकता क्योंकि इसने कम समय में ज्यादा कार्य को आसान बना दिया है। विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का बड़ा योगदान रहा है। ये केवल स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि ये किसी फरिश्ते की तरह है जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिये इस्तेमाल किया जाता है।
ई-मेल, विडियो चैट, का उपयोग कर नाम मात्र के समय में हमलोग अपने मित्र, रिश्तेदार, माता-पिता या किसी से भी जुड़ सकते है। कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर हम किसी भी विषय की जानकारी खोज या प्राप्त कर सकते है जो हमारे प्रोजेक्ट या शिक्षा संबंधी कार्यों के लिये मददगार हो। ये व्यापारिक लेनदेन के लिये भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसमें डेटा स्टोरेज की सुविधा की वजह से सरकारी, गैर-सरकारी, स्कूल, कॉलेज, आदि सभी जगहों पर कागजों की बचत होती है। घर से ही ऑनलाइन खरीदारी, बिल जमा करना आदि से व्यक्ति अपने समय और ऊर्जा की बचत कर सकता है।
अपने पेशेवर जीवन में विद्यार्थीयों की सुगमता के साथ ही कौशल में निखार के लिये स्कूल, कॉलेज, और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया है। आज के आधुनिक समय की नौकरियों के लिये कंप्यूटर सीखना जरुरी बनता जा रहा है। इसमें दक्ष होने के लिये उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, हार्डवेयर मेंटेनेंस, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन आदि विषय जुड़े हुये है

कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामानयत: ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिये किया जाता है जैसे- सूचनाओ को सुरक्षित रखना, ई-मेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रौसेसिंग आदि। डेस्कटॉप कंप्यूटर को कार्य करने के लिये सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, और MOUSE की जरुरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में ये सबकुछ पहले से मौजूद रहता है।


20012: Nice yr
ilma1: thanks
20012: Welcome but u copied na ;)
ilma1: yes
ilma1: because i don't no how to type in hindi
20012: No one know that ;)
ilma1: yes
20012: Hmm
Similar questions