Hindi, asked by shalluvinodsoni, 10 months ago

computer essay in hindi in 250 words​

Answers

Answered by lisaRohan
0

Answer:

कंप्यूटर पर निबंध 3 (250 शब्द)

प्रस्तावना

कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्य स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। हमलोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है जो बेहद कम समय में जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यक्ति के जीवन में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि इसका प्रयोग अब हर क्षेत्र में है और ये हर क्षण हमारे सहायक के रुप में मौजूद रहता है। पहले के समय के कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित थे जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमतावान, संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकने वाले है, जिसके कारण यह लोगों में इतने लोकप्रिय होते जा रहे है।

जिंदगी हुआ आसान

भावी पीढ़ी के कंप्यूटर और प्रभावी होंगे साथ ही कार्यात्मक क्षमता भी बढ़ जाएगी। इसने हम सबके जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम कुछ भी आसानी से सीख सकते है तथा अपने हुनर को और भी ज्यादे निखार सकते है। हम लोग चुटकियों में किसी भी सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीदारी कर सकते है जिससे घर में बैठे-बैठे मुफ्त डिलिवरी प्राप्त कर सकते है। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।

निष्कर्ष

इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। हालांकि कुछ उपायों अपनाकर हम इसके कई नकारात्मक प्रभावों से बच भी सकते हैं।

Thanks...

Answered by 16211202674
1

Answer:

कंप्यूटर

आवश्यकता आविष्कार की जननी है। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति लिए ही मानव हमेशा नवीनतम आविष्कार करता आया है। आज मानव समय और श्रम की बचत के साथ शुद्धता भी चाहता है। अत्यंत विकट समस्याओं को भी वह मशीनों द्वारा हल करना चाहता है। मानव की इसी आवश्यकता के फलस्वरूप 'कंप्यूटर' का आविष्कार हुआ।

कंप्यूटर की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कंप्यूटर मानव निर्मित यन्त्र है जिसका काम है अभिकलन व परिकलन करना। यह मनुष्य की अंक सम्बन्धी सूक्ष्म से सूक्ष्म एवं कठिन से कठिन समस्याओं को तुरंत हल कर सकता है।

आज देश के हर क्षेत्र में कंप्यूटर प्रणाली से काम लेने पर ज़ोर दिया जा रहा है। बस, रेलवे और हवाई जहाज का किसी भी शहर का आरक्षण किसी भी शहर से कंप्यूटर द्वारा संभव है। बैंकों के लिए कंप्यूटर सचमुच एक वरदान साबित हुआ है। कंप्यूटर की सहयता से एक मास में बनने वाला तुलन-पत्र मात्र कुछ घंटों में ही तैयार किया जा सकता है।

कई परीक्षा परिषदों और विश्वविद्यालयों द्वारा अपने परीक्षा परिणामों को तैयार करने में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। चुनावों के परिणाम, टेलीफ़ोन, बिजली, पानी आदि के बिल, भवन निर्माण के लिए नक्शा तैयार करने में भी कंप्यूटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का विशेष योगदान है। कंप्यूटर से भेजे जेन वाले ई-मेल तथा इंटरनेट ने तो इस क्षेत्र में सूचना क्रांति ही ला दी है।

हम कह सकते हैं कि कंप्यूटर आज के मानव की एक जरूरत है। कंप्यूटर की उपयोगिता निर्विवाद है। किन्तु हमें पूर्ण रूप से यंत्रों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें मशीनों का दास नहीं बनना बल्कि उन्हें अपना मित्र बनाना है।

HOPE IT HELPS U

IF CORRECT PLZ MARK AS BRAINLIEST

Similar questions