computer par nibandh
Answers
Answered by
0
Answer:
I don't know your answer plz ask from google
Answered by
3
First makr me as brainliest plz...
प्रस्तावना
कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामान्यतः ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिये किया जाता है जैसे- सूचनाओं को सुरक्षित रखना, ई-मेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रौसेसिंग आदि। डेस्कटॉप कंप्यूटर पर कार्य करने के लिये सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, और माउस की जरूरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में ये सब कुछ पहले से ही मौजूद रहता है। बड़ी मेमोरी के साथ ये एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कोई भी डेटा को सुरक्षित रख सकता है। 21वीं सदी में हम एक प्रकार से कंप्यूटर की आधुनिक दुनिया में जी रहे है।
चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया
इससे पहले की पीढ़ीयों के कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य क्षमता के थे जबकि आधुनिक समय के कंप्यूटर ढेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने के कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन का निर्माण करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ऐसी मशीनों की जरुरत थी जोकि दुश्मनों के हथियारों की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगा सके, जोकि कंप्यूटरों के निर्माण का एक अहम कारण बना। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त है जो जीवन के हर क्षेत्र में हमारे सहायता का कार्य करते है।
नई पीढ़ी के कंप्यूटर
नई पीढ़ी के कंप्यूटर अत्यधिक उन्नत होते है अर्थात वह छोटे, हल्के, और तेज होने के साथ ही कार्यक्षमता के मामले में बहुत ही शक्तिशाली भी होते है। आज के समय में इसका इस्तेमाल लगभग हर व्यवसाय में हो रहा है जैसे- परीक्षा, मौसम की भविष्यवाणी, शिक्षा, खरीदारी, ट्रैफिक नियंत्रण, उच्च स्तर की प्रोग्रामिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, मेडिकल क्षेत्र, व्यापार आदि। इंटरनेट के साथ ये सूचना तकनीक का मुख्य आधार है और इसने साबित किया कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं है। इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है।
कंप्यूटर के लाभ
आज कंप्यूटर ने हमारे जीवन और काम को काफी आसान बना दिया है। वास्तव में कंप्यूटर आधुनिक तकनीक का एक बहुत बड़ा आविष्कार है।
आज हम सभी बैंकों में कंप्यूटर के माध्यम से सारे कार्य आसानी से कर सकते है।
प्रिंटिंग बुक और न्यूज पेपर जैसे कार्यों में कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा आवश्यक हैं।
बड़े शहरों में सड़कों के यातायात के नियम भी कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित किये जाते है।
आज के समय में अपराधियों के रिकॉर्ड रखने के लिए भी पुलिस कंप्यूटर का उपयोग करती है।
कंप्यूटर का इस्तेमाल खातों, स्टॉक, चालान और पेरोल इत्यादि को बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी किया जाता है।
निष्कर्ष
आज के समय में मानव प्रजाति की कंप्यूटर तकनीक पर निर्भरता काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता, क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिये है और लोग इसके आदि बन चुके है। यह हर विद्यार्थी के जीवन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वो इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट बनाने के लिये, कविता सीखने के लिये, कहाँनियों के लिये, परीक्षा संबंधी नोट्स डाउनलोड करने के लिये, सूचना इकट्ठा करने आदि जैसे कार्यों के लिये बेहद कम समय में कर सकता है। ये विद्यार्थियों के कौशल विकास में बढ़ोत्तरी के साथ ही नौकरी पाने में सहायता करने में भी काफी सहायक होता है।

Similar questions