Hindi, asked by karmjeetsingh1863, 1 year ago

conversion of Akbar and birbal in hindi​

Answers

Answered by cindrellaprincess
1

Answer:

किसका नौकर कौन

जब कभी दरबार में अकबर और बीरबल अकेले होते थे तो किसी न किसी बात पर बहस छिड़ जाती थी। एक दिन बादशाह अकबर बैंगन की सब्जी की खूब तारीफ कर रहे थे।

बीरबल भी बादशाह की हां में हां मिला रहे थे। इतना ही नहीं, वह अपनी तरफ से भी दो-चार वाक्य बैंगन की तारीफ में कह देते थे।

अचानक बादशाह अकबर के दिल में आया कि देखें बीरबल अपनी बात को कहां तक निभाते हैं। यह सोचकर बादशाह बीरबल के सामने बैंगन की बुराई करने लगे। बीरबल भी उनकी हां में हां मिलाने लगे कि बैंगन खाने से शारीरिक बीमारियाँ हो जाती हैं इत्यादि।

बीरबल की बात सुनकर बादशाह अकबर हैरान हो गए और बोले- “बीरबल! तुम्हारी इस बात का यकीन नहीं किया जा सकता। कभी तुम बैंगन की तारीफ करते हो और कभी बुराई करते हो। जब हमने इसकी तारीफ की तो तुमने भी इसकी तारीफ की और जब हमने इसकी बुराई की तो तुमने। भी इसकी बुराई की, आखिर ऐसा क्यों?”

बीरबल ने नरम लहजे में कहा- “बादशाह सलामत! मैं तो आपका नौकर हूं बैंगन का नौकर नहीं”

Answered by jaya7697
2

Explanation:

मोम का शेर

एक बार ईरान के राजा ने पिंजरे में एक शेर भेजा और कहा कि अगर इसे कोई बिना पिंजरा खोले बाहर निकाल देगा तो मान जायेगा की आपके दरबार मेंनवरत्नों की होड संसार में नहीं हो सकती। अकबर ने सभी दरबारियों से शेर को बिना पिंजरा खोले बाहर निकालने को कहा पर सभी असफल रहे। अंत में बीरबल को बुलाया गया। बीरबल ने एक गर्म सलाख ली और उससे शेर को दागने लगा कुछ ही देर में मोम का शेर पिघल गया, अकबर बीरबल की बुद्धिमत्ता देखकर बहुत खुश हुआ। बीरबल के कारण ईरान के राजा के सामने अकबर की ईज्जत रह गयी।

2. छोटी लाईन बडी लाईन

एक बार अकबर बीरबल हँसी मजाक कर रहे थे। तभी अकबर ने तलवार से धरती पर एक लाईन खींच दी और उसे बिना मिटाये छोटी करने को कहा । बीरबल ने उसी लाईन के सामने एक बडी लाईन खींच दी। अब अकबर की खींची हुई लाईन उस लाईन के सामने छोटी नजर आ रही थी। अकबर ने बीरबल की अक्ल की तारीफ की।

3. बेगम साहिबा

एक बार अकबर बीरबल हँसी मजाक कर रहे थे. अकबर बोले, “बीरबल ! तुम्हारी बीवी बहुत सुंदर है” बीरबल : जहाँपनाह, पहले मैं भी ऐसा ही सोचता था पर जबसे बेगम साहिबा को देखा है मैं अपनी पत्नी को ही भूल गया” बीरबल का जवाब सुनकर अकबर झेंप गए। उन्होनें बीरबल के साथ ऐसा मजाक दोबारा नहीं किया।

4. अंधकार

एक बार यमुना किनारे टहलते हुए अकबर ने बीरबल से पूछा, बताओ बीरबल, वह क्या चीज है जिसे हम देखते हैं पर चाँद की नजर उस पर नहीं पड़ती?” बीरबल: वह चीज है “अंधकार” बीरबल का जवाब सुनकर अकबर संतुष्ट हुए।

5. सबसे तेज कौन दौडता है ?

अकबर ने दरबार में सवाल उठाया, “सबसे तेज कौन चलता है ?” किसी ने चाँद तो किसी ने सुरज को सबसे तेज चलने वाला बताया। फिर बीरबल से पूछा गया, “महाराज ! महाजन का सूद सबसे तेज दौडता है, दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से ये बढता ही जाता है, इससे तेज कोई नहीं दौड सकता। ” बीरबल का जवाब सुनकर अकबर खुश हुए।6. गधे तम्बाकू नहीं खाते

बीरबल तम्बाकू खाता था पर अकबर ना खाते थे. एक बार तम्बाकू के खेत में गधे को घास खाते देख अकबर को मजाक सूझा, ” बीरबल ! गधे भी तम्बाकू नहीं खाते?” “जी महाराज! जो गधे होते वे ही तम्बाकू नहीं खाते, इंसान ही खाते हैं।” बीरबल का जवाब सुनकर अकबर बुरी तरह झेंप गए।

Similar questions