Hindi, asked by bushrakhatoonrollno, 3 months ago

corona warriors letter in hindi

Answers

Answered by Harshitachandak
2

Explanation:

जिला भाजपा ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने वाले फाइटरों को आभार पत्र भेंट कर सम्मानित करने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह की पहल पर शुरू किया गया है। यह अभियान जिले में पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस कार्य को सफल बनाने में पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्भय कुमार ठाकुर और बिरजू तिवारी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इन नेताओं ने बताया कि अभियान के तहत कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टर, पुलिस व पत्रकार को पार्टी आभार पत्र भेंट कर उनका हौसला बढ़ा रही है। ताकि वह कोरोना खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ सकें। नेताओं ने कहा कि संक्रमण काल में सभी वारियर्स देश हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। अपने परिवार को नजरअंदाज करते हुए इस संकट के समय अपने कार्य मे तत्पर दिख रहे हैं। यह सराहनीय है। इसके लिए पार्टी सभी वारियर्स का आभार प्रकट करते ईश्वर से उन्हें शक्ति और सुरक्षा देने की कामना करती है।

Similar questions