Hindi, asked by vandu7405, 7 months ago

Coronavirus Ek Maar Maar Ke Roop Mein fail raha hai is Vishay per do mitron ke bich samvad likhiye lagbhag 50 shabdon

Answers

Answered by jayathakur3939
1

करोना एक महामारी के रूप में फैल रहा है :-

दो दोस्तों के बीच वार्तालाप

आदि  :- कैसे हो निलाक्ष ?  यह कोरोना वायरस तो दिन पर दिन बडता ही जा रहा है |और अब तो यह करोना संक्रमण एक महामारी का रूप ले चुका है |

निलाक्ष :- हाँ ,यह ऐसी महामारी है, जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है।

आदि  :- हाँ , सारी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढने में लगे हैं पर अभी तक कोई भी देश नहीं ढूंढ पाया  है |

निलाक्ष  :- अब तो सब का मालिक भगवान ही है , ना जाने क्या होगा ?

आदि  :- हाँ , इसका इलाज तो नहीं है मगर हम इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता हैं। सरकार ने जो उपाय बताए हैं हमें उनका पालन करना चाहिए |

निलाक्ष  :-  इसी कारण हमारे देश की सरकार ने लॉक डाउन किया था ताकि यह पूरे देश में ना फैल सके।

आदि  :- बिल्कुल सही, हमारे देश में ही नहीं संसार के अनेक देशों में लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि कुछ देशों ने देर से लॉकडाउन देर से किया, जिसका भयानक परिणाम उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है |

निलाक्ष  :- लॉकडाउन कारण हमारे देश में कोरोना महामारी बहुत ज़्यादा नहीं फैल पाई । और लोगों ने पूरे परहेज़ भी किए हैं |

आदि  :- हाँ , और वैसे भी कहते हैं ना कि इलाज से परहेज़ बेहतर होता  है |

निलाक्ष  :- हाँ , तुम बिलकुल सच कह रहे हो |

आदि  : यार मेरी तो भगवान से यही प्रार्थना है कि जल्दी से जल्दी यह महामारी हमारे देश से नहीं बल्कि पूरे संसार से समाप्त हो जाए | बस हमें सावधानी बरतनी होगी |

निलाक्ष  : - हाँ, तुम ठीक कह रहे हो, हमें लॉकडाउन के नियमों का पालन करना होगा , तभी  इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है |

Similar questions