Hindi, asked by bhavyakhunteta, 4 hours ago

cricket par kahani or kavita in hindi​

Answers

Answered by anishabakare
0

Answer:

kahani:1721 में, ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेज नाविकों द्वारा बड़ौदा के पास कैम्बे में क्रिकेट खेले जाने की खबर है और यह भारत में क्रिकेट खेलने का सबसे प्रारंभिक संदर्भ है. भारत में, और उसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में क्रिकेट की शुरुआत और स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से हुई.

पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 के बाद खेला गया था यद्यपि आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट 1877 से प्रारम्भ हुआ. उस समय यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में खेला जाता था जो कि अब पेशेवर रूप में अधिकांश राष्ट्र मंडल देशों में खेला जाता है.

kavita:

गेंद गई बाहर दोबारा,

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

गेंद आ गई टप्पा खाई।

अम्मू ने की खूब धुनाई।

कभी गेंद को सिर पर झेला,

कभी गेंद की करी ठुकाई।

गूंजा रण ताली से सारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

कभी गेंद आती गुगली है।

धरती से करती चुगली है।

कभी बाउंसर सिर के ऊपर,

बल्ले से बाहर निकली है।

अम्मू को ना हुआ गवारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

साहस में न कोई कमी है।

सांस पेट तक हुई थमी है।

जैसे मछली हो अर्जुन की,

दृष्टि वहीं पर हुई जमी है।

मिली गेंद तो फिर दे मारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

कभी गेंद नीची हो जाए।

या आकर सिर पर भन्नाए।

नहीं गेंद में है दम इतना,

अम्मू को चकमा दे जाए।

चूर हुआ बल्ला बेचारा।

अम्मू ने जब छक्का मारा।

सौ रन कभी बना लेते हैं।

दो सौ तक पहुंचा देते हैं।

कभी कभी तो बाज़ीगर से,

तिहरा शतक लगा देते हैं।

अपने सिर का बोझ उतारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

Similar questions