Science, asked by saratchandrakum2466, 8 months ago

डिजाइन को परिभाषित कीजिए। डिजाइन को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्वों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
डिजाइन को परिभाषित कीजएि। डिजाइन के चार सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by Anonymous
12

Answer:

hii

your answer is here !

Explanation:

डिजाइन की परिभाषा (Definition of Design) =>

वस्त्रों में आकर्षण उत्पन्न करने हेतु रँगाई के साथ छपाई भी की जाती है। वस्त्रों की छपाई के लिए हमें सुन्दर तथा आकर्षक डिजाइनों की आवश्यकता होती है, जो वस्त्रों को सुन्दरता तथा आकर्षण प्रदान कर सके। वस्त्रों की छपाई के लिए डिजाइन का चयन करते समय डिजाइन का नमूना, आकृति तथा रंग इस प्रकार का हो, जिससे वस्त्रों की सुन्दरता तथा आकर्षण में वृद्धि हो। डिजाइन पर विभिन्न तत्वों का प्रभाव पड़ता है तथा डिजाइन के चयन एवं निर्धारण में कला के तत्वों का विशेष महत्त्व है।

डिजाइन को प्रभावित करने वाले कला के मुख्य तत्त्व (Main Components of Art – effecting Designs):

1. रेखा (Lines):

वस्त्रों को सौन्दर्य तथा आकर्षण प्रदान करने में रेखाएँ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डिजाइन में मुख्य रूप से चार प्रकार की रेखाओं

=>लम्बवत् रेखा

=>समतल रेखा

=>तिरछी रेखा

=>वृत्त रेखा का प्रयोग किया जाता है।

2. रंग (Colour):

रंगों का भी डिजाइन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। रंग हमारे व्यक्तित्व के साथ-साथ संवेगों को भी प्रभावित करते हैं।

3. बनावट (Texture):

किसी वस्त्र के डिजाइन का बाह्य स्वरूप तथा स्पर्श संबंधी गुण बनावट कहलाता है। नेत्रों से देखकर तथा हाथों के स्पर्श द्वारा वस्त्रों की बनावट का पता चल जाता है; जैसे-खुरदरा, मुलायम, रोंएदार आदि।

4. आकार (Shape):

विभिन्न रेखाओं का परस्पर संयोजन कोई-न-कोई आकार प्रदान करता है। वस्त्रों पर बने डिजाइन मुख्यतः चार प्रकार के वर्गाकार, आयताकार, त्रिभुजाकार तथा वृत्ताकार होते हैं।

डिजाइन के सिद्धान्त (Principles of Design):

1. संतुलन (Balance):

किसी भी डिजाइन का प्रत्येक भाग व्यवस्थित तथा समान भार का होना चाहिए। संतुलन दो प्रकार से किया जाता है –

=>औपचारिक संतुलन

=>अनौपचारिक संतुलन।

2. लय (Rythm):

डिजाइन में लय के लिए रेखाओं, आकार तथा रंगों में इस प्रकार का समायोजन होना चाहिए जो नेत्रों को गति प्रदान करे।

3. अनुपात (Proportion):

वस्त्रों के आकार, रंग तथा नमूने में संख्यात्मक तथा गुणात्मक अनुरूपता ही अनुपात कहलाती है।

4. अनुरूपता (Harmony):

वस्त्र सज्जा में शैली, आकार, रंग तथा बनावट के परस्पर उचित समायोजन को अनुरूपता कहते हैं।

follow me !

Answered by raghvendrarajcgn
3

Answer:

Explanation:

Answer do

Similar questions