Science, asked by rani2abbas, 7 months ago

डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के किन्हीं तीन मुख्य बिन्दुओं का उदाहरण सहित संक्षेप में वर्णन कीजिये।​

Answers

Answered by kamiyasikdar169612
21

Answer:

डाल्टन के सिद्धांत के मुख्य बिंदु (main points of dalton's atmoic theory in hindi) प्रत्येक तत्व अतिसूक्ष्म अविभाज्य कणों से मिलकर बना है जिन्हें परमाणु (atom)कहते हैं। ... परमाणु अविनाशी (indestructible) होता है अर्थात रासायनिक अभिक्रिया में परमाणु ना तो उत्पन्न होते हैं और ना ही नष्ट होते हैं।

Answered by chaudharyvikramc39sl
0

Answer:

डाल्टन के परमाणु सिद्धांत की परिभाषा :

  • डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार, “प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना होता है जिन्हें परमाणु कहते हैं और परमाणु को किसी भी भौतिक या रासायनिक विधि से विभाजित नहीं किया जा सकता है।”

डाल्टन के सिद्धांत के मुख्य बिंदु :

  • प्रत्येक तत्व अतिसूक्ष्म अविभाज्य कणों से मिलकर बना है जिन्हें परमाणु (atom)कहते हैं।
  • एक तत्व की सभी परमाणु आकार तथा गुणों में समान होते हैं किंतु भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु भिन्न-भिन्न होते हैं।
  • भिन्न भिन्न तत्वों के परमाणु के गुण भी भिन्न भिन्न होते हैं।
  • परमाणु अविनाशी (indestructible) होता है अर्थात रासायनिक अभिक्रिया में परमाणु ना तो उत्पन्न होते हैं और ना ही नष्ट होते हैं।
  • तत्वों के परमाणु वापस में संयोग करके संयुक्त परमाणु बनाते हैं तथा आधुनिक शब्दों में इस संयुक्त परमाणु को अणु कहते हैं।
  • बनने वाले संयुक्त परमाणु में परमाणुओं कि आपेक्षिक संख्या और उनका प्रकार निश्चित होता है।

डाल्टन परमाणु सिद्धांत की सीमाएं :

  • इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन ,न्यूट्रॉन तथा अन्य उप परमाण्विक (sub-atomic) कणों की खोज से यह सिद्ध हो चुका है कि परमाणु अविभाज्य नहीं है।
  • समस्थानिकों (isotopes)की खोज के पश्चात यह सिद्ध हो चुका है कि एक ही तत्व के परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमान भिन्न भिन्न हो सकते हैं।
  • समभारिक (isobars)  की खोज के बाद यह सिद्ध हो चुका है कि भिन्न भिन्न तत्वों के परमाणु के द्रव्यमान समान हो सकते हैं।
  • नाभिकीय रसायन के उदय के पश्चात एक परमाणु का दूसरे परमाणु में परिवर्तन संभव हो गया है।
  • परमाणु आपस में भिन्नात्मक अनुपात में भी क्रिया कर सकते हैं।

हाइड्रोजन एक ही तत्व पर इसके तीन समस्थानिक होते हैं- प्रोटियम H(1'1) , ड्यूटीरीयम H(1'2), ट्राटियम H(1'3) इनके परमाणु द्रव्यमान क्रमशः 1,2,3 हैं।

#SPJ3

Similar questions