Hindi, asked by PurvaDundey, 2 days ago

डोली उठाने वाले को क्या कहते हैं। ​

Answers

Answered by bhatiamona
0

डोली उठाने वाले को कहार कहते हैं।

व्याख्या :

कहार एक समुदाय होता है, जो डोली उठाने का कार्य करता है। प्राचीन समय में दुल्हन की या उच्च कुलीन घरानों की महिलायें डोली में सवारी करती थीं। इस डोली को उठाने का कार्य करने के लिए विशेष व्यक्ति नियुक्त होते थे, इन्हें कहार का जाता था।

यह कहार 4 या 6 की संख्या में डोली को उठाते थे। यह समुदाय मुख्यता उत्तर भारत में स्थित समुदाय था, जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में पाया जाता था।

पहले के समय आवागमन के आधुनिक साधन विकसित न होने पर कुलीन घर की महिलाएं, राजा या उच्च घराने की महिलाएं, दुल्हन, नवविवाहिता आदि नामक एक ऐसी पालकी में आवागमन करती थीं, जिसे डोली कहा जाता था। इसे उठाकर कर पैदल चलने वाले व्यक्तियों के लिये कहार कहा जाता था।

Similar questions