Hindi, asked by kavithaurs8800, 11 months ago

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन - पर निबंध लिखें

Answers

Answered by anjali3367
10

Answer:

answer is below hope it helps if it does please mark it as brainliest ❤️

Explanation:

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को भारत के तिरुतनि स्थान पर (वर्तमान में आंध्रप्रदेश) हुआ था। वो एक प्रसिद्ध शिक्षक थे और भारत के बहुत सम्माननीय अध्येता और राजनीतिज्ञों में से एक थे। इनका जन्म एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वो अकादमिक क्षेत्रों में बहुत अच्छे थे और आंध्र, मैसूर और कलकत्ता के विश्वविद्यालयों में दर्शनशास्त्र पढ़ाते थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड में भी प्रोफेसर के रुप में भी कार्य किया। अपने अच्छे अकादमिक जीवन की वजह से वो दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर और बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी बने।

जाति-रहित और वर्ग-रहित समाज की स्थापना पर जोर देने के साथ ही भारतीय परंपरा को प्रसिद्ध करने के लिये इन्होंने कई किताबें लिखी। डॉ. राधाकृष्णन एक अच्छे दर्शनशास्त्री थे और इन्होंने हिन्दू धर्म के आधुनिक रुप का समर्थन किया। उनकी कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें इस प्रकार हैं: “द फिलॉस्फी ऑफ उपनिषद, ईस्ट एंड वेस्ट: सम रिफ्लेक्शन, ईस्टर्न रिलीज़न एंड वेस्टर्न थॉट” इत्यादि। उनके जन्म दिवस पर, उनको श्रद्धांजलि देने के लिये 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Similar questions