Hindi, asked by Astronautnikhil9936, 9 months ago

Dairy entry on onam celebration in house

Answers

Answered by bhatiamona
1

Answer:

डायरी एंट्री — ओणम

‘ओणम’ भारत के राज्य केरल का एक प्रमुख त्योहार है।

यह 10 दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है। ‘ओणम’ हर साल सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस त्योहार में एक उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव सितंबर माह में महाराजा बाली के स्वागत में प्रतिवर्ष आयोजित होता है। एक मान्यता के अनुसार महाराज बालि भगवान विष्णु से इस दिन अपनी प्रजा से मिलने की अनुमति मांगी थी। तब ये इसी मान्यता पर इस त्योहार की उत्पत्ति हुई। महाराज बलि का केरल में बहुत महत्व है।

ओणम के उत्सव में लोग पहले तो अपने घरों में साफ-सफाई करते हैं। रंगाई-पुताई करवाते हैं। ओणम का महोत्सव जब आरंभ होता है तो प्रत्येक घरों में आंगन में फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई जाती हैं जिन्हें ‘पूकलम’ कहते हैं। इन रंगोलियां के चारों और युवतियाँ गोल घेरा बनाकर उमंग और उत्साह से नृत्य करती हैं।

इस नृत्य को ‘तिरुवथिराकली नृत्य’ कहते हैं। रंगोलियां अर्थात पूकलम बनाने के आरंभ में पहले दिन यह पूकलम छोटे आकार की बनाई जाती हैं फिर हर रोज इनमें एक और वृत्त बढ़ा दिया जाता है। इस प्रकार यह वृत्त बढ़ते-बढ़ते दसवें दिन एक बड़ा आकार ले लेता है। इस पूकलम के मध्य में भगवान विष्णु के अवतारी रूप (वामन अवतार) का, राजा महाबली और उनके अंग रक्षकों की प्रतिष्ठा की जाती है। उनकी आकृतियां मिट्टी से बनाई जाती हैं।

ओणम में 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है और कथकली नृत्य भी खूब जोर-शोर से उमंग और उत्साह से किया जाता है। लोक गीत गाए जाते हैं फसल पकने के उत्साह और उमंग में लोग श्रावण देवता और फूलों की देवी की पूजा भी करते हैं। पूरे 10 दिनों तक घरों को फूलों से सजाया जाता है।ओणम मुख्यतः फसलों का त्योहार है, जो कि फसल की उपज अच्छी होने की खुशी में मनाया जाता है।

ओणम उमंग और उत्साह से भरपूर एक ऊर्जावान त्योहार है, जो कि केरल का सबसे प्रमुख उत्सव है। ये उत्सव केरल पूरे दस दिनों तक  हर्ष और आनंद प्रदान करता है।

Similar questions