Hindi, asked by daniya91, 1 year ago

democracy essay in hindi​

Answers

Answered by astha83
2

लोकतंत्र एक सरकार की ही प्रणाली है, जो कि हमारी जनता को अपना वोट देने और अपने मन  पसंद की सरकार का गठन करने की अनुमति प्रदान करती है। 1947 में ब्रिटिश सरकार से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में परिवर्तित हो गया था तथा आज के समय में यह पूरी दुनिया का एक सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बन चुका है। भारतीय लोकतंत्र अपने नागरिकों को जाति, धर्म, रंग, लिंग और पंथ आदि को नज़र-अंदाज करते हुये अपनी पसंद से वोट देने की अनुमति देता है। इसके पांच लोकतांत्रिक सिद्धांत इस प्रकार हैं – समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य, लोकतंत्र । अलग-अलग राजनीतिक दल राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव में खड़े होते हैं। इस चुनाव में खड़े होने से पहले वे अपने पिछले किये गये सारे कार्यकाल में पूरे किये गये कार्यों के बारे में प्रचार-प्रसार करते हैं तथा वे लोगों से भविष्य में क्या-क्या कार्य करेंगे, किसतरह करेंगे वे अपनी सारी योजनायें सभी के साथ साझा करते हैं। संविधान में यह तय है कि 18 वर्ष से अधिक आयु  के हर भारतवासी को वोट देने का पूर्ण अधिकार है। लोकतंत्र को हम सरकार का सबसे अच्छा स्वरूप कहते है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को वोट देने और उनकी जाति, पंथ, रंग, धर्म या लिंग के बावजूद अपनी इच्छा से अपने नेताओं का चयन करने की आज्ञा देता है। हमारी सरकार को देश के आम लोगों के द्वारा चुना जाता है। चुनाव के प्रचार के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा एक अभियान चलाया जाता है, ताकि लोगों के विकास को लेकर उनके भविष्य के लाभ के लिये उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर ध्यान दिया जा सके। भारत के कई राज्यों में विभिन्न रूप से नियमित अंतराल पर भी चुनाव किये जाते हैं। इन चुनावों में कई पार्टियां केंद्र तथा राज्यों में जीतकर सरकार बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा करती हैं। अक्सर लोगों को सबसे योग्य उम्मीदवार का चुनाव करने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है लेकिन फिर भी जाति भारतीय राजनीति में भी एक बड़ा कारक है चुनावी प्रक्रियाओं को प्रभावित करने में। आज 18 वर्ष से अधिक आयु का हर भारतीय इंसान भारत में वोट देने का पूरा अधिकार रखता है। हमारे भारत में कई पार्टियाँ होती है, उनके उम्मीदवार उनकी तरफ से अपना चुनाव लड़ते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख है – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्क्सिस्ट (सी पी आई-एम), भारतीय जनता पार्टी (भा ज पा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सी पी आई)


daniya91: thank u
astha83: wlc
Similar questions