Hindi, asked by SALjtsr0amadhna, 1 year ago

Dialogue writing between 2 friends on jago grahak jago in hindi

Answers

Answered by Chirpy
11

सुधा: "आजकल बाज़ार में इतनी नयी चीजें उपलब्ध हैं, शौपिंग में बड़ा मज़ा आता है।"

श्रुति: "हाँ पर उनमें से सही चीज़ चुनना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि धोखा भी हो सकता है।"

सुधा: "पर हमें कैसे पता चलेगा कि हम सही और उचित चीज़ खरीद रहे हैं?"

श्रुति: "इसीलिए सरकार ने 'जागो ग्राहक जागो' कार्यक्रम शुरू करा है।"

सुधा: "वह क्या है?"

श्रुति: "यह कार्यक्रम ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए चलाया गया है।"

सुधा: "हम किस प्रकार इसका लाभ उठा सकते हैं?"

श्रुति: "यह ग्राहकों को बाज़ार में बिकने वाली उचित और अनुचित चीजों के बारे में सचेत करता है। अगर ग्राहकों को परेशानी हो तो वे अपनी शिकायत इसके अधिकारीयों को भेज सकते हैं और अपनी समस्या हल करवा सकते हैं।"

सुधा: "अच्छा, यह तो तुमने बहुत अच्छी बात बताई। अब मैं सोच समझकर चीजें खरीदूंगी।"





Similar questions