Hindi, asked by HarshaR4223, 1 year ago

Do mahilao ke beech badhti hui mahgai par baat cheet

Answers

Answered by ruchipatasariya
7
राधिका: "सुधा बहन कहाँ जा रही हो?"
सुधा: "बाज़ार जा रही हूँ।"
राधिका: "आजकल तो बाज़ार जाने के लिए भी दस बार सोचना पड़ता है।"
सुधा: "हाँ बहन ये तो सच है। ज़रा देखो सब चीजों के दाम कितनी तेज़ी से बढ़ रहे हैं।"
राधिका: "पहले मैं पांच सौ रूपये लेकर बाज़ार जाती थी और सब घर का सब सामान खरीद लेती थी। पर अब तो पांच सौ रूपये भी कम पड़ते हैं।"
सुधा: "हाँ बहन सिर्फ दाल के ही दाम देख लो। पहले सौ रूपये में हम दो किलो दाल खरीद लेते थे। अब डेढ़ सौ रूपये में एक किलो मिलती है।"
राधिका: "फल और सब्जियों का भी यही हाल है।"
सुधा: "सचमुच सब चीजें बहुत महंगी हो गई हैं।"
Similar questions