Hindi, asked by iamrekha895, 10 months ago

DON'T ANSWER IF YOU DON'T KNOW!!! Assignment:- निम्नलिखित गद्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :- यह कलयुग है| इसमें सब काम कल द्वारा होता है| कल का करिश्मा सुबह से शाम तक दिखाई देता है | प्रातः उठकर मनुष्य बिजली के दन्तब्रश से बत्तीसी साफ़ करता है | विद्युत् शेवर से अपनी हजामत खुद करता है| गीज़र से पानी गरम करके नहाता है| इस तरह ‘कल’ सुबह से शाम तक अपना करिश्मा दिखता है| गैस चूल्हा और कुकर खाना बना देते हैं, वहीं काँटा-चम्मच उसे मुँह में उड़ेल देते हैं | क्लीनर प्लेट – प्याले साफ़ करके यथास्थान सजा देता है| मोटर , स्कूटर , ट्राम , रेल आदि कार्यालय पहुँचा देते हैं| नेत्र ज्योति ज्योतिर्मय लट्टुओं से प्राप्त हो जाती है, ठंडक शीत – कल और पंखों से | इन सब कलों का संचालन एक बटन मात्र से होता है | इसलिए तो आजकल कहते हैं, ‘बटन देवाय नमः’ | क) वर्तमान युग को कलयुग क्यों कहा जाता है? ख) ‘कल’ सुबह से शाम तक अपना करिश्मा दिखाता है| कैसे ? स्पष्ट कीजिए | ग) ‘बिजली’और ‘दफ्तर’ इन दोनों शब्दों के अर्थ गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए | घ) कलों का संचालन किससे होता है ? ङ) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक लिखिए | दफ्तर र का अर्थ क्या है

Answers

Answered by SaumyaDeshmukh
3

Answer:

1. इसमें सब काम कल द्वारा होता है

2. प्रातः उठकर मनुष्य बिजली के दन्तब्रश से बत्तीसी साफ़ करता है | विद्युत् शेवर से अपनी हजामत खुद करता है| गीज़र से पानी गरम करके नहाता है| इस तरह ‘कल’ सुबह से शाम तक अपना करिश्मा दिखता है

3. विद्युत्, कार्यालय

4. कलों का संचालन एक बटन मात्र से होता है

5. बटन देवाय नमः

Explanation:

please consider writing in your own words....hope this helps

Similar questions