Hindi, asked by sunny4386, 10 months ago

Doordarshan par nibandh Hindi mein​

Answers

Answered by Ashish7000
21

दूरदर्शन का अर्थ और विस्तार : टेलीविजन को हिंदी में दूरदर्शन कहते हैं। टेलीविजन दो शब्दों से मिलकर बना है- टेली और विजन। जिसका अर्थ होता है दूर के दृश्यों का आँखों के सामने उपस्थित होना। दूरदर्शन रेडियो की तकनीक का ही विकसित रूप है।

टेलीविजन का सबसे पहला प्रयोग 1925 में ब्रिटेन के जॉन एल० बेयर्ड ने किया था। दूरदर्शन का अविष्कार 1926 में जॉन एल० बेयर्ड के द्वारा किया गया था। भारत में दूरदर्शन का प्रसारण 1959 ई० में किया गया था। टेलीविजन मनोरंजन का सबसे महत्वपूर्ण साधन होता है। इसने समाज के सभी लोगों और वर्गों को प्रभावित किया है।

दूरदर्शन हर परिवार का एक अंग बन चुका है। दूरदर्शन मनोरंजन का सस्ता और आसानी से मिलने वाला साधन है। पूरे संसार के समाचार और दूरदर्शन से नई जानकारियां घर बैठे प्राप्त की जा सकती हैं। आज के समय में केबल या डिश से देशों के घर-घर में दूरदर्शन के अनेकों चैनल चल जाते हैं।

दूरदर्शन ने आज की युवा पीढ़ी को बहुत अधिक प्रभावित किया है। पहले समय में सिर्फ श्वेत श्याम दूरदर्शन हुआ करते थे। पहले लोग शाम से लेकर देर रात तक दूरदर्शन पर कार्यक्रम देखे जाते थे। लेकिन आज के समय में रंगीन और केबल दूरदर्शन का युग है। देखने वाले दर्शकों के लिए सौ से भी अधिक चैनल हैं।

Answered by rakhister80
9

दूरदर्शन

दूरदर्शन को अंग्रेजी में 'टेलीविजन' कहते हैं। दूरदर्शन पर हम घर में बैठकर दूर देशों की घटनाओं को देख सकते हैं। गीत - संगीत, नाटक, फ़िल्में आदि मैचों दूर दूर हमारा मन बहलाता है। शिक्षा प्राप्त करने में दूरदर्शन हमारी बड़ी सहायता करता है। इसकी सहायता से हम इतिहास, भूगोल, विज्ञान आदि की चीजों को आसानी से जान सकते हैं। कृषि संबंधी कार्यक्रम से किसानों को बहुत लाभ होता है। दूरदर्शन के बहुत - से दोष भी है। समीप से दूरदर्शन देखने से आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हम दूरदर्शन के उपयोगी और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियों प्राप्त करते हैं।

Similar questions