Hindi, asked by Ayush567837, 1 year ago

Dussehra par nibandh 150 word

Answers

Answered by sakshi7048
58
<b><i> hey mate

here's your answer

यह पर्व पूरे भारत देश में मनाया जाता है। दशहरा को लोग विजयादशमी के नाम से भी जानते है, इसे पूरे भारत के लोग जबरदस्त उत्साह और खुशी के साथ मनाते है। ये भारत के प्रमुख धार्मिक त्योहारों में से एक है। ऐतिहासिक मान्यताओं और प्रसिद्ध हिन्दू धर्मग्रंथ रामायण के अनुसार ऐसा उल्लिखित है कि भगवान राम ने रावण को मारने के लिये देवी चंडी की पूजा की थी। लंका के दस सिर वाले राक्षस राजा रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा की बेइज्जती का बदला लेने के लिये राम की पत्नी माता सीता का हरण कर लिया था। तब से जिस दिन से भगवान राम ने रावण को मारा उसी दिन से दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है।
कुछ लोग का यह मानना है की माँ दुर्गा ने महिषासुर से लगातार नौ दिनों तक युद्ध करके दशहरे के दिन ही महिषासुर का वध किया। विजयादशमी भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा यानी माँ दुर्गा का महिषासुर पर विजय के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है।


hope it helps you mate!!!


Cute111: huh
Cute111: copy krne mein to no. 1 hai
Answered by bhatiamona
58

                                            दशहरा पर निबंध

दशहरा हिंदूओं का प्रमुख त्योहारों में से एक है| भारत में सभी लोग दशहरा बड़ी धूम-धाम से मनाते है| दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है| इस दिन भगवान श्रीराम ने बुराई और अहंकार को खत्म किया था| इस दिन रावण के अहंकार को खत्म किया था| दशहरा त्यौहार से हमें सच्चाई और बुराई के बारे में बताता है| इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है।

                  दशहरा से पहले 9 दिन रामलीला बनाई जाती है|  दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है| इस दिन रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुम्भ करण के पुतले जलाए जाते हैं| इस दिन जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जाता है| बच्चे इस दिन बहुत खुश होते है| यह त्योहार हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश देता है|

दशहरा से हमें सिख लेनी चाहिए कि जीवन में कभी भी हमें कभी अहंकार के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए| हमें बदले की भावना में अपनी मर्यादा पार नहीं करनी चाहिए| हमें सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते में चलना चाहिए|

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/12511349

यदि सच में हमारे मामा का घर चाँद पर होता तो essay in hindi

Similar questions