Hindi, asked by rajveer8120rj, 10 months ago

DY
खण्ड-क (अपठित बोध एवं मुक्त पाठ )
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढिए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए-


व्यक्ति और समाज में परस्पर घनिष्ठ सम्बन्ध है। मनुष्य अपनी व्यक्तिगत उन्नति करते हुए भी
सामाजिक संबंध के लिए सदा व्याकुल रहता है। समाज एक परिवर्तनशील इकाई है। समय - परिवर्तन के साथ
समाज अपना स्वरूप बदलता रहता है। आधुनिक युग में समाज गाँव व नगर तक सीमित नहीं रहा। आज
उसका क्षेत्र देश के कोने-कोने में विस्तीर्ण हो गया है। इसी कारण प्रभात होते ही मनुष्य अपने उस विस्तृत
समाज की दशा का ज्ञान प्राप्त करने को बैचेन रहता है।
समाचार-पत्र प्रत्येक मनुष्य पढ़ता है, परन्तु प्रत्येक मनुष्य कभी इस बात का अनुमान नहीं लगाता कि
इतने विशाल समाचारों का संग्रह कहाँ से होता है। संवाद-वितरण तथा एकत्रीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त पेचीदी,
कष्टप्रद तथा उत्तरदायित्व से पूर्ण है जो कि एक अलग निबन्ध का विषय है। संसार भर के सूश्मतिसूक्ष्म
घटना-क्रम का पूर्ण तथा शीघ्र वर्णन समाचार पत्र ही प्रदान करता है।


(i) मनुष्य अपने समाज का ज्ञान प्राप्त करता है,-
(क) समाज से
(ख) अखबार से
(ग) व्यक्ति से
(घ) समझ से
आधुनिक युग ने हमें जोड़ा है, -
(क) घर से
(ख) गाँव से
(ग) नगर से
(घ) देश के हर क्षेत्र से
(iii) समाचार पत्र पढ़ते हुए प्रत्येक मनुष्य इस बात का अनुमान नहीं लगाता कि इसके निर्माण की प्रक्रिय -
(क) दुरूह है
(ख) सहज है
(ग) विशिष्ट है
(घ) सरलतम है
बेचैन शब्द के लिए उपयुक्त प्रत्यय होगा -
(क) आ
(ख)ई
(ग) ईय
(घ) इक​

Answers

Answered by Anonymous
2

1 (ख) अखबार से

2 (घ) देश के हर क्षेत्र से

3 (ग) विशिष्ट है

4 (ख) ई

Answered by bhatiamona
3

उपर्युक्त गद्यांश पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार होंगे..

(i) मनुष्य अपने समाज का ज्ञान प्राप्त करता है,-

(ख) अखबार

मनुष्य अपने समाज का ज्ञान अखबार से प्राप्त करता है।

आधुनिक युग ने हमें जोड़ा है, -

(घ) देश के हर क्षेत्र से

आधुनिक युग ने हमे देश के हर क्षेत्र से जोड़ा है।

(iii) समाचार पत्र पढ़ते हुए प्रत्येक मनुष्य इस बात का अनुमान नहीं लगाता कि इसके निर्माण की प्रक्रिया -

(क) दुरूह है

समाचार पत्र पढ़ते हुए प्रत्येक मनुष्य इस बात अनुमान नही लगा पाता कि समाचार पत्र के निर्माण की प्रक्रिया अत्यन्त दुरूह है।

(iv) बेचैन शब्द के लिए उपयुक्त प्रत्यय होगा -

(ख) ई

बेचैन शब्द के लिये उपयुक्त प्रत्यय होगा...ई और बेचैनी शब्द से बेचैनी शब्द बनेगा।

Similar questions