Hindi, asked by bhavika014525, 6 months ago

ek din akbar ne birbal se pucha ki duniya mein sabse shaktishali kaun hai birbal ne kya kha hoga​

Answers

Answered by ApurvaaRanjan
19

उत्तर- एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?” बीरबल ने कहा – जहाँपनाह! सबसे शक्तिशाली है – गोद में खेलने वाला छोटा-सा बच्चा|”

अकबर बोले – “यह तो हो नहीं सकता| जो बालक अपने आप चल-फिर नहीं सकता, वह भला सबसे ताकतवर कैसे होता है?” दरबारियों ने बादशाह की हाँ में हाँ मिलाई|

“अगर ऐसा है तो साबित करके दिखाओ|” – अकबर ने कहा|

अगले दिन बीरबल गोद में एक छोटे-से बच्चे को लेकर दरबार में हाजिर हुए|

अकबर ने उत्सुकता से पूछा – “बीरबल यह कौन है?”

“हुजूर! यह एक रिश्तेदार का बच्चा है| उसने विनती की की एक बार बादशाह सलामत उसे अपनी गोद में ले ले|”

अकबर ने बच्चे को गोद में ले लिया| थोड़ी देर तक खेलता-खेलता वह बच्चा अकबर की मूँछों को खींचने लगा|

बीरबल तुरंत खड़े होकर बोले, “हुजूर! मैंने कहा था ना कि छोटा-सा बच्चा सबसे अधिक शक्तिशाली होता है| देखिए, इस बच्चे ने आपकी मुँछो को खींच दिया| तब आप ही बताइए, इसके सिवाय किसमें इतनी हिम्मत है जो आपकी मूँछो को हाथ लगा दे?”

सभी लोग बीरबल की बुद्धिमानी को प्रशंसा करने लगे|

I hope this answer will be helpful for you. And please mark me brainlist...

Similar questions