Hindi, asked by anisha1908, 6 months ago

एक अशिक्षिक को पढ़ाओ और ज्ञान का संसार बनाओ। एक अनुच्छेद लिखिए १०० शब्दों में।​

Answers

Answered by Jeonjungkook20
6

Answer:

Hello mate! Pls mark me as a brainliest

Explanation:

ज्ञान लोगों को शक्ति प्रदान करने वाला सबसे अच्छा और उपयुक्त साधन है, ज्ञान वह प्रकाश है जिसे पृथ्वी पर किसी तरह के अंधकार द्वारा दबाया नही जा सकता है। उन लोगों पर निश्चित पकड़ बनाने के लिए, जिन्हें समझ नहीं है, ज्ञान लोगों को सामाजिक शक्ति प्रदान करता है। ज्ञान और शक्ति एक व्यक्ति के जीवन की विभिन्न कठिनाइयों में मदद करने के लिए सदैव साथ में चलती है। हम यह कह सकते हैं कि ज्ञान शक्ति देता है, और शक्ति ज्ञान प्रदान करती है। एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि “ज्ञान ही शक्ति है”, जिसका अर्थ है कि ज्ञान में काफी शक्ति है और यह संसार की सभी भौतिक शक्तियों को जीतने की क्षमता रखता है। यदि व्यक्ति को एक बार केवल ज्ञान की शक्ति प्राप्त हो जाए, तो उसे किसी वस्तु से डरने की आवश्यकता नहीं है। हमें परिस्थितियों का समाधान करने के लिए आसान और प्रभावी तरीकों के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना होता है क्योंकि यह जीवन के प्रत्येक पहलू में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ज्ञान एक शक्ति का साधन

ज्ञान बहुत शक्तिशाली कारक है, जो हमें हमारे जीवन में सरलता से नाम, शोहरत, सफलता, शक्ति और पद प्राप्त करने में हमारी सहायता करता है। हम यह कह सकते हैं कि, धन और शारीरिक शक्ति भी, शक्ति के महत्वपूर्ण उपकरण है हालांकि, दोनों में से कोई भी ज्ञान के बराबर शक्तिशाली नहीं है। धन और शारीरिक शक्ति न तो ज्ञान को खरीद सकते हैं और न ही चुरा सकते हैं। यह तो केवल निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञान एक शक्ति है, लेकिन शक्ति से ज्ञान नहीं आता है। ज्ञान “अनुभव या अध्ययन से प्राप्त कि जा सकने वाली वस्तु है। किसी चीज़ के बारे में विशिष्ट जानकारी सीखना ही ज्ञान है। लोगों के लिये ज्ञान एक शक्ति का साधन है। ज्ञान को इस दुनिया में कोई हरा नहीं सकता है। लोगों की समझदारी ज्ञान पर निर्भर करती है पर एक ज्ञान ही है जो लोगों को समाज में रहने की शक्ति प्रदान करता है।

Similar questions