Math, asked by maahira17, 9 months ago

एक गोलाकार गुब्बारे में हवा भरने पर, उसकी त्रिज्या 7 cm से 14 cm हो जाती है। इन दोनों स्थितियों में, गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
12

Answer:

दोनों स्थितियों में, गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 4 है।

Step-by-step explanation:

माना प्रारंभिक त्रिज्या, r = 7 cm  

वृद्धि के पश्चात त्रिज्या, R = 14 cm

प्रारंभिक गुब्बारे के लिए वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल, A1 = 4πr²

वृद्धि के पश्चात गुब्बारे का  वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल, A2 = 4πR²

दोनों स्थितियों में, गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात = A1 : A2

A1 / A2 = 4πr² / 4πR²

A1/A2 = r²/R²

A1/A2 = 7²/14²

A1/A2 = (7×7)/(14×14) = ¼

A1/A2 = ¼  

अभीष्ट अनुपात = A1 : A2 = 1 : 4

अतः, दोनों स्थितियों में, गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 4 है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

10 cm त्रिज्या वाले एक अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ( \pi = 3.14 लीजिए। )

https://brainly.in/question/10376512

 

निम्न व्यास वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए : (i) 14 cm (ii) 21 cm (iii) 3.5 m

https://brainly.in/question/10376349

Answered by anjaan30
5

Step-by-step explanation:

so the answer will be in ratio form 1:4

Attachments:
Similar questions